भोपाल

Ram Navami 2021: अमरकंटक से लेकर चित्रकूट तक ऐसा होगा राम वन गमन पथ

Ram Navami 2021: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं ऐलान, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन...।

2 min read
Apr 21, 2021

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद राम वनगमन पथ और रामायण सर्किट के प्रमुख स्थलों पर धार्मिक पर्यटन बढ़ाने और आस्था के मौजूदा केंद्रों के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हुई है। कई परियोजनाओं की घोषणा की गई है, तो कई पर पहले से काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश की सीमा से आगे इसे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें बनाएंगी। इसी तरह अन्य राज्यों के लिए प्रोजेक्ट तैयार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे लेकर ऐलान भी कर चुके हैं। इस योजना के तहत चित्रकूट से लेकर अमरकंटक तक रामवन गमन पथ का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को #रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें संयम, संस्कार, त्याग और कर्तव्य निर्वहन की शिक्षा देता है। #COVID19 से उत्पन्न चुनौती में हम अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा एवं कल्याण के कार्य करें, यही प्रभु श्रीराम की सच्ची आराधना होगी।

पड़ावों का विकास होगा

मध्यप्रदेश में प्रस्तावित पथ

चित्रकूट, कामतानाथ मंदिर, सती अनुसुईया, सलेहा मंदिर (पन्ना), बड़वारा (कटनी), रामघाट (जबलपुर), शहपुरा राम मंदिर, सीतामधि (शहडोल, अनुपपुर, अमरकंटक। मध्यप्रदेश में करीब 375 किमी का हाईवे प्रस्तावित है जो अयोध्या से चित्रकूट तक बनेगा।

Updated on:
21 Apr 2021 12:24 pm
Published on:
21 Apr 2021 12:11 pm
Also Read
View All