भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने शनिवार को कहा कि, सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राम वन गमन पथ और रामायण सर्किट (Ramayana Circuit) का विकास करेगी। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मोतीलाल नेहरु स्टेडियम पर झंडावंदन के बाद प्रदेश को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, 'प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हम प्रदेश में राम गमन पथ (Ram Gaman Path), रामायण सर्किट, अमरकंटक सर्किट, तीर्थंकर सर्किट, मां नर्मदा परिक्रमा आदि का विकास करेंगे। इससे प्रदेश को राजस्व लाभ तो होगा ही, साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।'