भोपाल

गोवा में किराए की थार ने आई-20 को मारी भीषण टक्कर, भोपाल के शख्स की दर्दनाक मौत

Horrific Accident : गोवा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार थार ने भोपाल से आए पर्यटक की कार को इतनी जोर की टक्कर माररी कि, कार सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, कार में मौजूद महज 5 महीने का बच्चा चमत्कारी रूप से सुरक्षित बच गया।

2 min read
गोवा में कार एक्सीडेंट, भोपाल के बुजुर्ग की मौत (Photo Source- Patrika)

Horrific Accident : गोवा के असगांव स्थित हैप्पी बार जंक्शन पर सोमवार को एक तेज रफ्तार किराए पर ली गई थार एसयूवी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गए पर्यटकों की हैचबैक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में राजधानी के 65 वर्षीय बुजुर्ग भगतराम शर्मा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार 2 अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं हैं। इस हादसे की एक चौंकाने वाली बात ये भी है कि, हादसे के वक्त कार में एक पांच महीने का मासूम बच्चा भी मौजूद था, लेकिन इतनी भीषम टक्कर के बावजूद वो चमत्कारी ढंग से पूरी तरह सुरक्षित बच गया। अब लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किराए की थार को असल में एक युवती चला रही थी, जिसने जंक्शन पर अपनी कार से कंट्रोल खो दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद थार में सवार युवतियों ने जवाबदेही से बचने के लिए आपस में ड्राइवर की सीट बदलने की कोशिश की। फिलहाल, मामले में इस एंगल के सामने आने बाद पुलिस ने इसे भी जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें

साध्वी रंजना पर हमला, वाहन में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप, शहर में बवाल

भीषण टक्कर से बुरी तरह डैमेज हुई कार

हादसा उस वक्त हुआ, जब भोपाल से आया शर्मा परिवार अपनी निजी कार से गोवा की सैर पर निकला था। असगांव जंक्शन पर सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि, गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भगतराम शर्मा की मौत हो चुकी थी।

ड्राइवर बदलने की कोशिश का आरोप

हादसे के बाद मौके पर भारी तनाव फैल गया। वहां मौजूद लोगों ने दावा किया कि, थार में सवार युवतियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी सीटें बदलने का प्रयास किया, जिससे असली ड्राइवर का पता न चल सके। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है, जिससे ये सप्षट हो कि, आखिर हकीकत में कार चला कौन रहा था।

ये भी पढ़ें

एमपी में एक और एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ाई, 1886 किलो केमिकल मिलने से हड़कंप, आरोपी फरार

Updated on:
26 Feb 2026 12:47 pm
Published on:
26 Feb 2026 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर