भोपाल

जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर एमपी कांग्रेस में घमासान, दिल्ली की डेडलाइन से पहले नेता नाराज

MP Congress: संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस शहर-जिला अध्यक्ष नियुक्ति पर रायशुमारी ताक पर, विरोध जारी, दिल्ली से आए निर्देश...

less than 1 minute read
Sep 09, 2025
MP Congress Committee Meeting: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक शुरू, दिग्गज नेता हुए शामिल। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

MP Congress: संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस में शहर-जिला अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। रायशुमारी को ताक पर रखकर हुई नियुक्तियों का विरोध जारी है। आने वाले समय में शहर कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं होंगी। दिल्ली से निर्देश हैं कि तीन महीने में वार्ड से लेकर शहर की कार्यकारिणी बनाई जाए। अध्यक्ष के विरोध के बीच कार्यकारिणी बनाना और भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि पहले असंतुष्टों से समन्वय बनाना होगा। पूर्व अध्यक्ष इसी के चलते अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए थे।

ये भी पढ़ें

अमिताभ के बंगले के बाहर किया था वादा, 10 साल बाद केबीसी में पहुंच गया

इंदौर शहर और जिला अध्यक्ष पर मचा बवाल

कांग्रेस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को बनाया है। पहले दिन से दोनों का विरोध हो रहा है। इसका असर 4 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन में भी दिखा। नेताओं में असंतोष के बीच कार्यकारिणी का गठन मुश्किल लग रहा है।

नेताओं को साधना होगा

चौकसे और वानखेड़े को अध्यक्ष बने अगले सप्ताह एक महीना हो जाएगा। कार्यकारिणी घोषित करने की टाइमलाइन तीन माह है। सबसे पहले शहर कार्यकारिणी और फिर ब्लॉक, वार्ड व मंडलम में नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें समय लगेगा। पहले नाराज नेताओं को साधना होगा।

ये भी पढ़ें

19 सितंबर तक जमकर बरसेगा पानी, अतिभारी बारिश का भी अलर्ट

Published on:
09 Sept 2025 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर