
भोपाल@अरुण तिवारी की रिपोर्ट... मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका देने वाली समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता अर्जुन आर्या ने किया समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
बताया जाता है कि अभी अर्जुन आर्या बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। वहीं पिछले दिनों आंदोलन के चलते प्रशासन ने उन्हें जेल में बंद कर दिया था। वहीं वर्तमान में वे बुधनी में किसानों के लड़ाई लड़ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में अर्जुन आर्या को अपना चेहरा बनाने वाली थी! लेकिन अब आर्या ने सपा को भी झटका दे दिया है। वहीं अर्जुन आर्या का कहना है कि वे कांग्रेस के साथ मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के खिलाफ कंहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन आर्या आने वाली 12 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।
वहीं राजनीति के जानकारों का कहना है आर्या के इस बयान से सपा सकते में आ गई है। वहीं बताया जाता है कि सपा को मिले इस झटके से कांग्रेस में भी कुछ स्तर पर खुशी की लहर है। जानकारों की माने तो कांग्रेस भी आर्या को लेकर अपनी प्लानिंग बना सकती है और उन्हें अपने टिकट पर कहीं से चुनाव लड़ने का मौका भी दे सकती है। जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को ही होगा।
सपा ने ऐसे दिया था कांग्रेस को झटका...
दरअसल मध्यप्रदेश में बसपा द्वारा कांग्रेस से गठबंधन को इंकार करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी महागठबंधन बनने से पहले ही कांग्रेस को झटका दे दिया।
इसके तहत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
पार्टी मुख्यालय पर आयोजित वरिष्ठ शिक्षक सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने हमें लंबा इंतजार करवाया, लेकिन अब हम और इंतजार नहीं करेंगे। वहीं सपा ने बसपा से गठजोड़ के रास्ते खुले रखे हैं। अखिलेश ने कहा कि दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन के लिए उनकी पार्टी बसपा से बात करेगी। अभी सपा ने मध्य प्रदेश की गोंडवाना पार्टी से पहले ही गठबंधन कर रखा है।