भोपाल

Bhopal News : बिल्डर संदीप रमतानी ने कहां खर्च की 35 करोड़ की भारी भरकम राशि, सामने आया बड़ा अपडेट

Builder Sandeep Ramtani : बिल्डर संदीप रमतानी और उसकी पत्नी से पुलिस कर रही पूछताछ, ठगी की राशि कई बिल्डर को दी, बैंक खातों की मिली जानकारी
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 1:31 PM IST
संदीप रमतानी और उसकी पत्नी
संदीप रमतानी और उसकी पत्नी image patrika enhanced AI

Builder Sandeep Ramtani : भोपाल का जालसाज बिल्डर संदीप रमतानी अब पत्नी संगीता के साथ पुलिस की गिरफ़्त में है। सोमवार को भी सुबह से ही इस ठग दंपती से पूछताछ चल रही है। अभी तक पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार दंपत्ति द्वारा ठगी गई राशि 35 करोड़ की हो सकती है। संदीप रमतानी से पूछताछ में बड़ी जानकारी मिली है। दंपत्ति के अनेक बैेंक खाते मिले हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार संदीप रमतानी बहुत शातिर है। उसने ठगी की करोड़ों की रकम कुछ बिल्डरों को भी दी है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बिल्डर संदीप रमतानी पत्नी सहित अभी पुलिस की तीन दिन की रिमांड पर है। दोनों दो साल से अंडर ग्राउंड थे। भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को शुक्रवार रात अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। अयोध्या नगर टीआइ महेश लिल्हारे और उनकी टीम संदीप रमतानी और उसकी पत्नी संगीता से पूछताछ कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ चैक बाउंस के मामले में 10 वारंट होने की जानकारी हैै।

बिल्डर संदीप रमतानी से पूछताछ में कई तथ्य उजागर हुए। वह आलीशान जिंदगी जीनेवाला है और पत्नी पर भी जमकर खर्च करता है। जांच अधिकारियों के अनुसार उसके देशभर में 15 से ज्यादा ​शहरों में ठिकाने हैं। इन्हीं ठिकानों पर संदीप ने पत्नी संग फरारी काटी। इस दौरान वे विदेश भी गए थे।

बिल्डरों को दी बड़ी राशि

पुलिस को पूछताछ के दौरान ठगी की रकम के संबंध में बड़ी जानकारी मिली है। पता चला है कि संदीप रमतानी और उसकी पत्नी के डेढ दर्जन से ज्यादा बैंक खाते हैं। उनके द्वारा ठगी की रकम 35 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप रमतानी ने इस भारी भरकम का बड़ा हिस्सा सुरक्षित रखा है। उसने बिल्डरों को यह राशि दी। संदीप और उसकी पत्नी ने कुछ राशि शानो शौकत पर खर्च की। पुलिस अब बैंक खातों की पड़ताल करने के साथ ही उनसे जुड़े लोगों से भी बयान लेने की तैयारी कर रही है।

संदीप ने 5 राज्यों में कई लोगों को ठगा

बता दें कि संदीप रमतानी ने सुरभि होम्स नामक फर्म बनाई थी। अयोध्या नगर में दो प्रोजेक्ट सुरभि मैजिस्टिक और अर्चना परिसर के नाम से शुरू किए। यह प्रोजेक्ट आशा गोस्वामी की जमीन ज्वाइंट वेंचर के रूप शुरू किए गए थे। सस्ते दाम पर मकान बुक किए और आधी कीमत लेकर उनकी रजिस्ट्री की गई। अयोध्या नगर टीआइ महेश लिल्हारे के अनुसार, अभी आरोपियों पर तीन प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें दो करोड़ रुपए की ठगी के मामले हैं। जमीन और मकान बेचने के नाम पर संदीप ने 5 राज्यों में कई लोगों को ठगा है।

Updated on:
23 Nov 2026, 1:31 PM IST
Published on: