भोपाल

Ladli Behna Yojana- लाड़ली बहनों को मिलेगी बड़ी सौगात, 1-1 लाख रुपए देने की तैयार हो रही योजना

Ladli Behna Yojana- प्रदेश का पशुपालन विभाग लाड़ली बहना गौपालन योजना Ladli Behna Gopalan Yojana का खाका बना रहा

2 min read
Jan 19, 2026
Ladli Behna Gopalan Yojana फोटो- एआई जनरेटेड

Ladli Behna Yojana- मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही उनके खातों में 1-1 लाख रुपए आ सकते हैं। लाड़ली बहनों को यह राशि गाय पालने के लिए दी जाएगी। उन्हें गौपालन योजना से जोड़कर आय बढ़ाने के लिए यह कवायद की जा रही है। लाड़ली बहनों के लिए यह योजना प्रदेश का पशुपालन विभाग तैयार कर रहा है। इससे राज्य सरकार को भी फायदा होगा। प्रदेश में दूध के उत्पादन में बढ़ोत्तरी का उसका लक्ष्य पूरा होगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को गौपालन से जोड़ा जाएगा। इसमें योजना की सभी पात्र महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। पशुपालन विभाग की इस योजना का आगामी बजट में ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

एमपी में अभी रोज 591 लाख लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है। सरकार ने इसमें 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए लाड़ली बहनों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ा जा रहा है।

पात्र महिलाओं को 1 लाख रुपए तक दिए जाएंगे

प्रदेश का पशुपालन विभाग लाड़ली बहना गौपालन योजना Ladli Behna Gopalan Yojana का खाका बना रहा है। योजना में लाड़ली बहनों को अनुदान पर गाय दी जाएगी। योजना में पात्र महिलाओं को 1 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। इसमें राज्य सरकार एससी,एसटी वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत अनुदान देगी जबकि सामान्य और ओबीसी लाड़ली बहनों को 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। गौपालन योजना की राशि सरकार की गारंटी पर बैंकों से दी जाएगी। इसे हर माह एकसमान किस्त के रूप में चुकाना होगा।

पशुपालन विभाग बना रहा खाका

गौपालन योजना पर तेजी से काम चल रहा है। पशुपालन विभाग इसका खाका बना रहा है। विभाग के संचालक डॉ. पीएस पटेल बताते हैं कि गौपालन योजना तैयार की जा रही है। मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार ही अंतिम निर्णय लेगी।
अधिकारियों के अनुसार आगामी बजट में लाड़ली बहना गौपालन योजना Ladli Behna Gopalan Yojana का ऐलान किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Updated on:
19 Jan 2026 08:57 pm
Published on:
19 Jan 2026 08:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर