भोपाल

इंदौर के कांग्रेस नेता अस्पताल में भर्ती, कार्यालय के सामने हुए पथराव में बीजेपी नेत्री भी घायल हुईं

Indore- विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी, कांग्रेस कार्यालय के सामने पथराव हो गया जिससे कई लोग घायल हो गए

2 min read
Feb 21, 2026
BJP and Congress workers clash in Indore

Indore- नई दिल्ली में AI शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। इसे लेकर जहां पूरे प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी चल रही है वहीं भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस की खिलाफत कर रहे हैं। इंदौर में ऐसे ​ही विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने पथराव हो गया जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता, कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पूर्व विधायक विपिन वानखेडे, महिला नेत्री बिंदु चौहान भी बुरी तरह घायल हो गई हैं। दोनों दलों के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश में दिल्ली की घटना के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर नारेबाजी की। कुछ ही देर में कार्यालय के बाहर पत्थरबाजी शुरु हो गई। इससे पत्रकार सहित कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

एकाएक पत्थर चलने लगे जिससे अनेक लोग घायल हो गए

गांधी भवन के सामने प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क था। पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मच्छी बाजार चौराहे पर रोक लिया। इधर कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमा हो गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दूर से ही रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान खासा हंगामा हुआ। एकाएक पत्थर चलने लगे जिससे अनेक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक खदेड़ा।

कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर के साथ-साथ संतरे और टमाटर भी फेंके गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के इस पथराव में सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

भाजपा नेत्री के सिर में 8 टांके आए

इंदौर में हुई हिंसा का मामला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंच चुका है। पार्टी के बड़े नेता घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी पहले से हमले की तैयारी कर बैठे थे। हमारी एक नेत्री के सिर में 8 टांके आए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनू जैन पंढरीनाथ थाने पहुंचे हैं।

बाद में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। विधायक गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला इसके लिए पंढरीनाथ थाने भी पहुंचे।

विपिन वानखेड़े को पत्थर से गंभीर चोट

पूर्व विधायक व इंदौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को पत्थर से गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी घायल हुए। उनके सिर में 5 टांके लगाए गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू किया।

खबर अपडेट की जा रही है…

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी
Updated on:
21 Feb 2026 08:10 pm
Published on:
21 Feb 2026 03:15 pm
Also Read
View All