
Nana Patekar Death: फिल्मी गलियारों से गुरुवार को आई बुरी खबर ने सबको परेशान कर दिया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार सुबह गोवा स्थित आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत की खबर आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनीतिक नेता उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जानिए किसने क्या लिखा….
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि…नाना पाटेकर जी का निधन सिर्फ सिनेमा की एक बड़ी क्षति नहीं है, बल्कि उस मुखर आवाज़ का मौन हो जाना भी है, जो गांव-किसान का दर्द पर्दे से बाहर भी बड़ी शिद्दत से महसूस करती थी ! उन्होंने अपने अद्भुद अभिनय को पर्दे तक सीमित नहीं रखा, खेती, सूखे, किसान आत्महत्या और ग्रामीण संकट के बीच किसानों के साथ खड़े होकर काम जमीन पर काम किया !
मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने नाना पाटेकर के निधन पर ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि…अपने सदाबहार अभिनय से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले, प्रसिद्ध अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद व हृदयविदारक है। सशक्त अभिनय और अद्वितीय कला प्रतिभा से उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। उनका निधन कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
पद्मश्री एवं तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित, हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने सशक्त और जीवंत अभिनय से आपने भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी। आपका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। नाना पाटेकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि।