भोपाल

एमपी में कड़ाके की ठंड, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, 19 और 20 को शीतलहर और कोहरे की चेतावनी

Cold Wave And Fog Warning : मौसम विभाग ने अगले 2 दिन शीतलहर से राहत न मिलने की चेतावनी दी है। वहीं, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2025, 9:07 AM IST
कड़ाके की ठंड (Photo Source- Patrika)
कड़ाके की ठंड (Photo Source- Patrika)

Cold Wave And Fog Warning : मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने अब कई क्षेत्रों में कहर का रूप धरण कर लिया है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के बड़े हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़का दिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन शीतलहर से राहत न मिलने की चेतावनी दी है। वहीं, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है, जिससे विजिबिलिटी 200 मीटर तक रहने की संभावना है।

बीती रात प्रदेश में सबसे ठंड़ा मौसम राजगढ़ का रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि, पचमढ़ी में पारा 5.4 डिग्री तक गिर गया। राजधानी भोपाल में भी कड़ी सर्दी का असर दिखा, यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ऐसा रहा अन्य जिलों का मौसम

-ग्वालियर: 9.8 डिग्री
-जबलपुर: 8.6 डिग्री
-नरसिंहपुर: 8.6 डिग्री
-मंडला: 8.5 डिग्री
-दमोह: 8.5 डिग्री
-सतना: 8.4 डिग्री
-खजुराहो: 8.2 डिग्री
-उज्जैन: 8.0 डिग्री
-रीवा: 7.3 डिग्री

48 घंटे में और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में उत्तर भारत के पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Updated on:
18 Dec 2025, 9:07 AM IST
Published on: