भोपाल

“8.50 लाख किमी रोड बनाई, हर गांव तक पहुंचाएंगे पक्की सड़क”, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

Shivraj Singh Chauhan : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रोड बनने से होगा विकास, गांववालों की जिंदगी भी आसान होगी
2 min read
• •
Oct 05, 2026
Union Minister Shivraj singh
Union Minister Shivraj singh- image X @ChouhanShivraj

Shivraj Singh Chauhan : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर गांव तक पक्की रोड बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में यह बात कही। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचे जिससे लोगों की जिंदगी और आसान बने। कार्यक्रम में उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सख्ती दिखाई। उन्होंने घटिया निर्माण करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।

पीएमजीएसवाई के तहत बेहतर काम करने वाले राज्यों की केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान ने सराहना की। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता के मामले में मध्यप्रदेश ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। रखरखाव में भी अन्य राज्यों सहित मध्यप्रदेश को बेहतर बताया। शिवराजसिंह चौहान ने समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ परियोजनाएं पूरी करने वाले राज्यों को आगामी स्वीकृतियों में प्राथमिकता देने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सहभागिता की। यह चिंतन शिविर कोई कर्मकांड नहीं, गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का संकल्प है।

गांव की सड़क सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, Progress का Pathway, Possibility और Prosperity का रास्ता है। देश में करीब 8.50 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बन चुकी हैं, अब हमारा प्रयास है कि हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचे तथा गांव की जिंदगी और आसान बने।

पिछले माह प्रदेश को 162.41 करोड़ रुपए मंजूर किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मध्यप्रदेश के लिए भी शिवराज सिंह चौहान ने पिछले माह राशि स्वीकृत की। उन्होंने प्रदेश को 162.41 करोड़ रुपए मंजूर किए। इस राशि से राज्य के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में सड़कों का जाल बिछ सकेगा। योजना में 216.86 किमी लंबी 86 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के अनूपपुर, विदिशा, बालाघाट, जबलपुर, गुना आदि में ये नई सड़कें बनाई जाएंगी। गांवों को मेन रोड से जोड़ने के लिए ये सड़कें बनाई जा रहीं हैं। प्रदेश में अब तक कुल 844.34 किलोमीटर लंबाई की 311 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है।

Updated on:
05 Oct 2026 05:56 pm
Published on:
05 Oct 2026 05:13 pm