भोपाल

एमपी में बर्बाद हुआ सोयाबीन, मुआवजा के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया फोन

MP BJP- मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। कहीं अति बारिश के कारण सोयाबीन गल गया तो कहीं पीला मोजेक रोग उसे निगल गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2025, 4:09 PM IST
Shivraj Singh Chauhan called the collector in front of the farmers
Shivraj Singh Chauhan called the collector in front of the farmers

MP BJP- मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। कहीं अति बारिश के कारण सोयाबीन गल गया तो कहीं पीला मोजेक रोग उसे निगल गया। शनिवार को सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भी फसल की ये बर्बादी सामने आ गई। किसानों ने उनका काफिला रोककर बताया कि मौसम की खराबी के कारण उन्हें खासा नुकसान हुआ है, खेतों में खड़ी फसलें सूख चुकी हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। किसानों ने तुरंत सर्वे कराकर बर्बाद फसलों का मुआवजा और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसपर शिवराज सिंह चौहान ने भी तुरंत कलेक्टर को फोन घुमा दिया। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल-इंदौर हाईवे से गुजर रहे थे। इछावर जोड़ पर बीजेपी नेताओं, किसानों ने उनका कारवां रोका और स्वागत किया। इस बीच किसानों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी व्यथा भी बताई।

बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया कि इस बार लगातार खराब मौसम की वजह से उनकी सोयाबीन की फसल तबाह हो गई है। खेतों में खड़ी फसलें सूख गई हैं। किसानों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सरकारी मदद की गुहार लगाई। किसानों ने तुरंत सर्वे कराने, उन्हें मुआवजा व फसल बीमा का लाभ दिलाने का आग्रह किया।

फसल का तुरंत सर्वे कराएं

इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के सामने ही सीहोर कलेक्टर को फोन लगा दिया। उन्होंने बताया कि सोयाबीन बर्बाद हो चुका है, किसान मेरे पास ही खड़े हैं… फसल का तुरंत सर्वे कराएं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त निर्देश दिए कि एक भी किसान फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Updated on:
20 Sep 2025, 4:09 PM IST
Published on: