27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन समाज का ‘ज्ञान एवं शिक्षा दिवस’, मंगलवारा जैन मंदिर में गूंजे मंत्र

bhopal news: मंगलवारा जैन मंदिर में गूंजे मंत्र: सिद्धचक्र महामंडल विधान में 'ज्ञान एवं शिक्षा दिवस' पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प।

less than 1 minute read
Google source verification
jain samaz

bhopal mangalwara jain temple siddhachakra mahamandal vidhan knowledge education day

bhopal news: फाल्गुन शुक्ल पक्ष के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मंगलवारा दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति की गंगा बह रही है। अष्टानिका पर्व के तहत आयोजित 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान शुक्रवार को ज्ञान व शिक्षा दिवस मनाया गया। श्रद्धालुओं ने राष्ट्र को ज्ञानवान बनाने के संकल्प के साथ अर्घ्य समर्पित किए।

विश्व शांति की प्रार्थना

दिन की शुरुआत सुबह श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक नन्दीश्वर पूजन हुआ। भक्तों ने चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के चरणों में अर्घ्य चढ़ाकर विश्व शांति की प्रार्थना की। मंगलवारा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष आदित्य मनिया एवं स्वागत अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। सामूहिक प्रार्थना की गई कि देश का प्रत्येक नागरिक संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त करे, जिससे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।

युवाओं-बच्चों ने की भागीदारी

इस अनुष्ठान में सबसे सुखद पहलू युवाओं और बच्चों की बढ़ती भागीदारी रही। नई पीढ़ी न केवल पूजा-पाठ में हिस्सा ले रही है, बल्कि जैन धर्म के गूढ़ सिद्धांतों को भी समझ रही है। समिति ने समस्त समाजजन से अपील की है कि वे विधान के शेष दिनों में भी उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाएं।