भोपाल

कृषि क्षेत्र में विकास को लेकर शिवराज सिंह का बड़ा दावा, किसानों को हो रहे 6 बड़े फायदे बताए

Shivraj Singh Chouhan Claim : प्रदेश के विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने एमपी समेत देश के कृषि क्षेत्र में विकास और परिवर्तन को लेकर बड़ा दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2026, 11:56 AM IST
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
Shivraj Singh Chouhan Claim (केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह - Photo Source- Patrika)

Shivraj Singh chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने एमपी समेत देश के कृषि क्षेत्र में विकास और परिवर्तन को लेकर बड़ा दावा किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। शिवराज ने कहा कि, आज का किसान परंपरागत खेती की सीमाओं से बाहर निकलकर पद्दति छोड़कर आधुनिक और विकसित खेती पद्दति से आत्मनिर्भर बना है।

कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कुछ आंकड़े भी प्रस्तुत किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि, किस तरह 12 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में बदलाव हुए हैं।

शिवराज ने किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करत हुए लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 साल में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। किसान कल्याण को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने खेती को परंपरागत सीमाओं से निकालकर आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर बनाया है। शिवराज ने आगे एक कविता के अंदाज में भी बयान किया, जो इस प्रकार है…।

'इन 12 साल में कृषि की तस्वीर भी बदली है और तकदीर भी।
व्यवस्था भी बदली है और विश्वास भी।
खेती भी आगे बढ़ी है और किसान भी।'

शिवराज ने ये 6 लाभ गिनाए

-पीएम-किसान के माध्यम से 4.3 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंची।
-एमएसपी पर 26 लाख करोड़ से अधिक की खरीद हुई।
-8 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड बने।
-26 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए।
-PM फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को सुरक्षा कवच मिला।
-e-NAM ने किसान को खेत से बाजार तक नई ताकत दी।

श्रीअन्न को वैश्विक पहचान मिली, जलवायु अनुकूल फसल किस्में विकसित हुईं और AI आधारित कृषि सेवाएं गांव तक पहुंची। इन सब प्रयासों के परिणाम स्वरूप खाद्यान्न उत्पादन में 71 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि, ये सिर्फ योजनाओं की सफलता नहीं है, ये करोड़ों किसानों के जीवन में आए बदलाव की कहानी है।

किसान को क्या मिल रहे लाभ

-आज किसान के चेहरे पर मुस्कान है, क्योंकि उसकी मेहनत को सम्मान मिला है।
-आज किसान के मन में विश्वास है, क्योंकि उसका हक सीधे उसके पास पहुंचा है।
-आज किसान के खेत में उम्मीद लहलहा रही है, क्योंकि बीज से बाज़ार तक उसके साथ मोदी सरकार खड़ी है।

Updated on:
11 Jun 2026, 11:56 AM IST
Published on: