भोपाल

‘सीधी-पेशाब कांड’ पर गृहमंत्री के सख्त तेवर, बोले भाजपा की सरकार है कानून का राज है, आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर, watch video

व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसके अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।' पत्रिका.कॉम से जाने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने और किन मुद्दों पर की बात...
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2023, 5:59 PM IST
narottam_mishra_told_about_sidhi_peshab_kand_madhyapradesh.jpg

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीधी-पेशाब कांड मामले पर सख्त तेवर दिखाते नजर आए। बुधवार को उन्होंने इस कांड के संदर्भ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, कानून का राज है, इसीलिए तत्काल आरोपी को पकड़ा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को जैसे ही मामले का पता चला उन्होंने तत्काल एनएसई की कार्रवाई शुरू करवाई और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसके अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।' पत्रिका.कॉम से जाने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने और किन मुद्दों पर की बात...

सीधी-पेशाब कांड पर गृहमंत्री के सख्त तेवर
नरोत्तम मिश्रा सीधी-पेशाब कांड मामले पर सख्त तेवर दिखाते हुए बोले कि यह
कृत्य बहुत घृणित है, कानून अपना काम कर रहा है, व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है, फिर बोले, सीएम ने तुरंत एनएसए की और कानूनी कार्रवाई की है। उसके अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलेगा

नरसिंहपुर के पुलिस के वायरल वीडियो पर बोले गृहमंत्री
- पुलिस के उन तीनों जवानों को निलंबित कर दिया गया है, जो वीडियो में कार से महिला को खींजकर ले जाते दिखे थे।

गुना में राजू ग्वाल हत्याकांड मामले पर गृहमंत्री ने बोली ये बात
गुना में राजू ग्वाल हत्याकांड मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामला सामने आया था। पांच आराेपी गिरफ्तार हो गए हैं। जिन्होंने हत्या की थी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अहसास, अश्फाक, इस्तेहाक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। इनके अतिक्रमण पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर के बाणगंगा में धर्मांतरण मामले पर नरोत्तम मिश्रा ने की ये बात
बाणगंगा में धर्मांतरण मामले पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर में यह विषय आया था, तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है। गृहमंत्री ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
5 Jul 2023, 5:59 PM IST
Published on: