22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी पेशाब कांड की चंद्रशेखर आजाद ने की कड़ी निंदा बोले, ‘आंखे मूंदकर बैठे हैं बुद्धिजीवी’

भाजपा नेता के पेशाब कांड मामले पर अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लेकर कहा है कि निरंकुशता का नंगा नाच मध्य प्रदेश की पहचान बन गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 5 Jul 2023, 3:46 PM IST

bheem_army_chief_chandra_shekhar_rawan.jpg

भोपाल। भाजपा नेता के पेशाब कांड मामले पर अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लेकर कहा है कि निरंकुशता का नंगा नाच मध्य प्रदेश की पहचान बन गई है। आपको बता दें चंद्रशेखर आजाद से पहले इस मामले पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है, तो राहुल गांधी ने इसे भाजपा का असली चेहरा बताया है। यही नहीं प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर प्रदेश की शिवराज सरकार पर सवाल उठाया है। अब चंद्रशेखर आजाद का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि निरंकुशता का नंगा नाच मध्य प्रदेश की पहचान बन गई है। सत्ता में स्थापित लोग देश भर में एससी, एसटी, ओबीसी और माइनोरिटी लोगों के साथ दरिंदगी का नंगा नाच कर रहे हैं और आए दिन कईराज्यों से बर्बरतापूर्ण तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन बुद्धिजीवी लोग भी आंखे मूंदे बैठे हैं। फिर भी हमारे बहुजन समाज के लोगों को यह बात समझ नहीं आ रही है। सच तो यह है कि देश में माइनोरिटी (15त्न) मेजोरिटी (85त्न) पर राज कर रही है और लगातार अत्याचार भी कर रही है।

जाने क्या बोलीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर इस मामले को बेहद घृणित और शर्मनाक कहा है। गौरतलब है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला सीधी जिले के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई अमानवीय और घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं। भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं। उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार?

ये भी पढ़ें :मिट्टी में मिल गया पेशाब कांड के आरोपी का घर, सरकार ने चलाया बुलडोजर

यहां जानें पूरा मामला
प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मानसिक रूप से कमजोर एक आदिवासी पर पेशाब करता नजर आ रहा था। वीडियो में आरोपी कुबरी बाजार में बैठे आदिवासी युवक पर नशे की हालत में पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो खलबली मच गई। विपक्षी कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान का बयान आया कि आरोपी को हर हाल में पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी प्रवेश शुक्ला के पीछे लग गई। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही प्रवेश शुक्ला भाग लिया। वह बार बार लोकेशन बदलता रहा इधर पुलिस ने उसकी मां और पत्नी को थाने लाकर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया। आखिरकार साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसे कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया। जब उसे थाने लाया गया तो मां रोने लगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मां और पत्नी को छोड़कर घर भेज दिया। पुलिस अब आरोपी प्रवेश शुक्ला से पूछताछ करने में लगी है। आरोपी प्रवेश शुक्ला बीजेपी के विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है। बताया जा रहा है कि उसने नशे की हालत में युवक पर पेशाब किया था। आरोपी कुबरी गांव का ही रहने वाला है। इस मामले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी नाराजगी जताई। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर एनएसए लगाने और कानूनी कार्रवाई की गई है। वहीं अब उसके घर पर बुल्डोजर भी चलाया गया है।

ये भी पढ़ें : पेशाब कांड से देशभर में बवालः मायावती बोलीं- अब भाजपा नेता के घर भी बुलडोजर चलवाएं