भोपाल

एमपी में बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में गिरेंगे ओले

Storm And Rain Alert : मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में ओले गिर सकते हैं। कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

2 min read
एमपी में बिगड़ा मौसम (Photo Source- Patrika)

Storm And Rain Alert : कुछ जिलों को छोड़कर इन दिनों मध्य प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। जहां कुछ दिन पहले भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने का भी खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

एमपी में खुल रही है RSS की पहली यूनिवर्सिटी, 110 करोड़ में होगी तैयार, एक साथ पढ़ेंगे 5 हजार छात्र

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते हो रहा है। अप्रैल और मई के महीने में आमतौर पर गर्मी का असर रहता है लेकिन, इस बार सिस्टम सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इस स्थिति ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि खड़ी फसलें ओलों और तेज हवाओं से प्रभावित हो सकती हैं। कई जगह फसल नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

इन जिलों में बिगड़ा मौसम

राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। इन शहरों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में रात के समय बारिश के बाद तापमान में 4 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ जगहों पर बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में गर्मी का असर बरकरार

प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग में मौसम अलग रुख दिखा रहा है। यहां बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना कम है और गर्मी का असर बना हुआ है। तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। प्रशासन ने किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि, वो अपनी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें और आम नागरिक तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम बिगड़ने पर विशेषकर पेड़ के आसपास या नीचे खड़े होने से बचें।

ये भी पढ़ें

भक्ति की आड़ में श्रद्धालुओं के साथ बड़ा स्कैम, पीतांबरा पीठ के नाम पर चल रहा फर्जी ‘मिर्ची हवन’
Published on:
04 May 2026 10:41 am
Also Read
View All