भोपाल

एमपी में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, स्ट्रांग सिस्टम हो रहा एक्टिव, आज पड़ेगी भीषण गर्मी

Storm And Rain Alert in MP : प्रदेश के आधे हिस्सों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि, ये पहली बार है जब मार्च के महीने में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे कई जगहों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

3 min read
एमपी में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Storm And Rain Alert in MP : मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन आंधी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के आधे हिस्सों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि, ये पहली बार है जब मार्च के महीने में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे कई जगहों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं एमपी में गर्मी का दौर भी जारी है। सोमवार को खरगोन जिला सबसे गर्म रहा। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा अपडेट पर…

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मार्च यानी मंगलवार की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित करेगा। यह सिस्टम एमपी में होकर गुजरेगा। जिसके चलते प्रदेश में कहीं बारिश, आंधी और गरज-चमक देखने को मिलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी असर दिखेगा। IMD ने बताया कि 18, 19 और 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

घर में घुसे चोर नकदी-जेवर के साथ भरा गैस सिलेंडर भी ले गए, पीड़ित बोले- दिनभर मशक्कत कर लाए थे

खरगोन में सबसे तेज गर्मी

प्रदेश में वर्तमान में दो चक्रवात और एक टर्फ सक्रिय है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं है। यही वजह है कि सोमवार को एमपी के अधिकतर हिस्से में गर्मी का असर रहा। बात करें सबसे गर्म शहर की तो खरगोन में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि खजुराहो, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और मंडला में पारा 37 डिग्री या इससे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। आज मंगलवार को भी तेज गर्मी पड़ेगी।

मार्च के आखिरी में चलेगी लू

बड़े शहरों में भी पारा 35 के आसपास या इससे अधिक रहा। जबलपुर में पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 35.2 डिग्री, उज्जैन और इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी हफ्ते से लू का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश में अप्रैल और मई के महीने में हीट वेव चलेगी। करीब 15 से 20 दिन तक लू चलने की संभावना है।

बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार जताए हैं, जिससे मार्च के तीसरे हफ्ते में गर्मी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सके। बीते दिन न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में इसमें कमी दर्ज की गई।

कहां कितना तापमान?

वहीं अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 5:30 बजे तापमान 19 डिग्री और 8:30 बजे 19.8 डिग्री सेल्सियस के साथ हवा में नमी घुलने से मौसम बेहद सुहावना रहा। दोपहर में सूरज की तपिश के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण उमस से राहत मिली। दोपहर 2:30 बजे तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा, जो शाम तक गिरकर 31.8 डिग्री रह गया।

18 से 20 मार्च तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की दिशा में हुए बदलाव के कारण अगले दो-तीन दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 18 से 20 मार्च के बीच ग्वालियर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये सिस्टम प्रदेश के सभी हिस्सों से गुजरेगा। इस कारण कहीं बारिश, आंधी, गरज-चमक तो कहीं बादल छाए रहेंगे। विभाग की मानें तो वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और एक टर्फ की एक्टिविटी है, जिससे मौसम बदल रहा है।

किस जिले के लिए कब बारिश की संभावना

-18 मार्च: ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट

-19 मार्च: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी

-20 मार्च: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली

ये भी पढ़ें

बिना ड्राइवर घाटी पर लुढ़का डंपर, कार को टक्कर मारते हुए दो युवतियों को रौंदा, मौत का तांडव
Updated on:
18 Mar 2026 01:48 pm
Published on:
17 Mar 2026 10:10 am
Also Read
View All