भोपाल

भूकंप के तगड़े झटकों से थर्राया एमपी, कई जिलों में मची खलबली

Earthquake In Khargone मध्यप्रदेश के खरगौन में भूकंप के झटके, 9. 15 पर आए तगड़े झटके, घर से बाहर आ चुके हैं लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 10:38 AM IST
खरगोन में सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
खरगोन में सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके image patrika

मध्यप्रदेश के खरगौन में भूकंप के झटके लगे हैं। तगड़े झटकों से खलबली मच गई। जान बचाने लोग घर से बाहर भागे।

खरगोन में सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता

मध्यप्रदेश के खरगोन में 14 नवंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भूकंप आने की पुष्टि की है। खरगोन के साथ ही आसपास के इलाकों में भी शनिवार सुबह भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप शनिवार सुबह 09:15:28 बजे (IST) दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है, जिसे मध्यम श्रेणी का भूकंप माना जाता है।

जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र

रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र (Epicenter) खरगोन क्षेत्र में 21.59° उत्तरी अक्षांश और 75.552° पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गहराई कम होने के कारण खरगोन शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने कंपन को स्पष्ट रूप से महसूस किया।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
14 Nov 2026, 10:38 AM IST
Published on: