JP Hospital- जेपी में सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग क्लीनिक की होगी शुरुआत, एक छत के नीचे मिलेगा इलाज
JP Hospital- देश-दुनिया की तरह एमपी में भी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी भोपाल में भी इसकी रोगी बढ़ रहे हैं। हाल ये है कि बीपी, शुगर किडनी के मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्थाएं तक करनी पड़ रहीं हैं। भोपाल के सरकारी जेपी अस्पताल में इन रोगियों के सुपर स्पेशलिटी उपचार का प्रबंध किया गया है। यहां डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी के मरीजों का इलाज एक ही छत के नीचे करने की व्यवस्था कर दी गई है। इन रोगियोें को अब यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा।
सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक अगले सप्ताह से शुरू होगा
भोपाल के सरकारी जेपी अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक खुलने जा रहा है। यह अगले सप्ताह से शुरू होगा। सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक में बैठने के लिए आधा दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है।
अस्पताल के प्रबंधन के अनुसार यहां बड़ी संख्या में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी के मरीज आ रहे
जेपी अस्पताल के प्रबंधन के अनुसार यहां बड़ी संख्या में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी के मरीज आ रहे है। गैर संक्रामक इन रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ते देखकर सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक की व्यवस्था की गई है जिससे एक ही छत के नीचे इनका उपचार किया जा सके।
डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. आफरीन का कहना है कि ब्लॉक-ए के 77 नंबर कक्ष में सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक खोली जा रही
जेपी अस्पताल में डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. आफरीन का कहना है कि ब्लॉक-ए के 77 नंबर कक्ष में सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक खोली जा रही है। यहां अगले सप्ताह से डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी।
सुपर स्पेशलिटी गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) क्लीनिक मरीजों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। इस क्लीनिक में सभी गैर संक्रामक रोगों का उपचार मुहैया होगा। डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, किडनी की समस्या, लकवा और आंखों के विकार जैसे रोगों का इलाज किया जाएगा।
एनसीडी क्लीनिक में अभी डॉ पुष्पेंद्र मिश्रा, डॉ संजीव लोधी, डॉ स्मिथ चौरसिया और डॉ रंजीत को नियुक्त किया गया है। अन्य डॉक्टर भी इसमें रहेंगे, जो रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करेंगे।