
Tatkal ticket system: तत्काल टिकट व्यवस्था के नियम 1 अगस्त से बदलने जा रहे हैं। एमपी के भोपाल रेल मंडल के भोपाल, रानी कमलापति सहित सभी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट दलालों की पहुंच से दूर करने के लिए टोकन सिस्टम प्रणाली लागू की जा रही है। तत्काल आरक्षण प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को टोकन वितरण किए जाएंगे। आरक्षण केंद्रों पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश बंद करने के लिए खुद का टिकट एवं परिजनों का टिकट लेने आने वालों की पहचान की जाएगी। ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसकी पहचान स्थापित नहीं होगी उसे 1 अगस्त से तत्काल टिकट वितरण व्यवस्था के वक्त टिकट खिड़की के आसपास भी फटकने नहीं दिया जाएगा।
ये व्यवस्था अभी ऑफ लाइन टिकटों के लिए लागू की जा रही है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत एसी श्रेणी के तत्काल टिकट के लिए प्रातः 08:30 बजे से 9:00 बजे तक तथा नॉन-एसी श्रेणी के लिए सुबह 09:00 बजे से 09:30 बजे तक टोकन बांटे जाएंगे। प्रत्येक काउंटर पर एसी श्रेणी के लिए अधिकतम 10 तथा नॉन-एसी के लिए 15 टोकन दिए जाएंगे।
भीड़ के अनुसार स्थानीय अधिकारी इसकी संख्या में बदलाव कर सकते हैं। टोकनों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर क्रमबद्ध होगा। पहले 'प्राथमिकता ए श्रेणी के सभी यात्रियों का काम पूरा होने के बाद ही 'प्राथमिकता बी' के आवेदकों को अवसर दिया जाएगा। टोकन गैर-हस्तांतरणीय होंगे और प्रत्येक टोकन का विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा।
भोपाल शहर में निशातपुरा रेलवे स्टेशन 28 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल तरीके से मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा, विधायक समेंत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। इस स्टेशन को चालू करने की डिमांड पिछले 3 साल से हो रही थी। इस स्टेशन के चालू होने से भोपाल स्टेशन पर यात्री गाड़ियों का ट्रैफिक लोड कम होगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से तीन लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति स्टेशन पर दबाव कम होगा।
-इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
-इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार,शुक्रवार) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस।
-डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
-अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक
-इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस
-इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) एक्सप्रेस।
-भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक)