भोपाल

एमपी में टीचर्स के नियुक्ति आदेश जारी, लोक शिक्षण संचालनालय ने दी बड़ी सौगात

MP teachers- 4000 टीचर्स की नियुक्ति के आदेश, 18 मई तक चुन सकेंगे स्कूल; प्रदर्शन के बाद सरकार पर पड़ा दबाव

2 min read
May 06, 2026
Teacher appointment orders issued in MP (सोर्स: AI Image)

MP Teachers- मध्यप्रदेश में कई सालों से नियुक्ति की बाट जोह रहे शिक्षकों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बुधवार को टीचर्स के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ लोक शिक्षण संचालनालय ने उम्मीदवारों के लिए निर्देश भी जारी किए। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की यह प्रक्रिया 2022 में शुरु हुई थी और 2025 में परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद भी सरकार ने टीचर्स की नियुक्ति नहीं की। चयनित उम्मीदवार लगातार आंदोलन करते रहे। बुधवार को भी प्रदेशभर से आए उम्मीदवारों ने डीपीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जिससे दबाव में आई सरकार ने माध्यमिक और प्राथमिक टीचर्स के नियुक्ति आदेश जारी करने का निर्णय लिया।

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों के स्कूलों का चयन यानि चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 मई से

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान

6 मई को 4000 टीचर्स के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों के स्कूलों का चयन यानि चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 मई से शुरु होगी। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार यह काम 18 मई पूरा करना होगा। स्कूलों की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का चयन ऑनलाइन करना होगा

डीपीआई अधिकारियों के अनुसार टीचर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का चयन ऑनलाइन करना होगा। उन्हें आवंटित संभाग या जिले के स्कूलों को प्राथमिकता क्रम में भरना होगा। पोर्टल का शुल्क जमा करने के बाद ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।

यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी

अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा में स्कूल का विकल्प नहीं भरने पर ​टीचर्स को मनपसंद स्कूल नहीं मिल सकेगा। ऐसे में उन्हें बचे हुए स्कूल ही आवंटित किए जाएंगे। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा हुई तथा सितंबर 2025 में रिजल्ट घोषित कर चयन सूची जारी की, इसके बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए

बता दें कि शिक्षकों की यह भर्ती प्रक्रिया 4 साल से चल रही थी। भर्ती प्रक्रिया सन 2022 में शुरू हुई और 2023 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा हुई तथा सितंबर 2025 में रिजल्ट घोषित कर चयन सूची जारी की गई। इसके बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए। 10700 उम्मीदवार की चयन सूची पिछले 9 महीनों से अटकी थी।

ये भी पढ़ें

मैं आज नेता नहीं… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक ट्वीट
Updated on:
06 May 2026 08:58 pm
Published on:
06 May 2026 08:56 pm
Also Read
View All