
Sudama Nagar Case Bhopal: एमपी के भोपाल शहर में ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लगे दस हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। उसके आधार पर पुलिस ने दर्जनभर संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
साथ ही, पुलिस दंपति के परिजनों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, पुलिस को दंपति के मोबाइल फोन मिले है, जिसका डाटा पुलिस रिकवर करने में जुटी हुई है। शुरूआती जांच में पुलिस का फोकस प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग के एंगल पर है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लिस कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है।
तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डेटा की जांच जारी है। पुलिस जांच में एक और तथ्य सामने आया है। दंपती के मकान में रहने वाला एक किराएदार वारदात से करीब चार दिन पहले अचानक लापता हो गया था। उसका सामान अभी भी मकान में है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मान रही है कि उससे गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है। इसी दौरान एक शराब दुकान की फुटेज मिली, जिसमें संदिग्ध हुलिए का युवक शराब खरीदता दिखा। इसी आधार पर पुलिस ने एक एक की पहचान की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। टीम में दो एसीपी के अलावा क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के अधिकारी शामिल है।
पुलिस को मृतक दंपती के कमरे की छानबीन के दौरान एक दो नहीं बल्कि 10 डैमेज स्मार्ट फोन और मिले हैं। साथ ही, ये भी पता चला है कि, हेमंत हर 3 महीने में फोन और सिम बदल देता है। आखिर इसके पीछे क्या कारण था? और हत्या करने वाला शख्स सिर्फ दंपती के फोन ही क्यों लेकर फरार हुआ है? पुलिस की एक टीम फोन मिस्ट्री को ही केंद्र मानकर तफ्तीश कर रही है।
हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि, दंपती के गायब मोबाइल फोन इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सहयोगी साबित हो सकते हैं। घर में रखी नकदी और जेवर तो सुरक्षित हैं, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन गायब हैं। जांच के दौरान घर से करीब 10 पुराने और खराब मोबाइल भी मिले हैं। परिजन के अनुसार, हेमंत हर थोड़े दिन में मोबाइल ही नहीं सिम तक बदल देते थे। फिलहाल, पुलिस सभी मोबाइलों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, हेमंत स्मार्टफोन और शकुंतला की-पैड मोबाइल इस्तेमाल किया करती थीं। आशंका है कि, आरोपी मोबाइल फोन ले जाने के इरादे से ही उन्हें साथ ले गया। दोनों फोन घटना के बाद घर के अंदर ही बंद किए गए थे और उनकी आखिरी लोकेशन भी घर ही पाई गई है