3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में फिर रुके प्रमोशन, बाकायदा आदेश जारी कर लगाई पाबंदी

उच्च पद पर कार्यवाहक प्रमोशन देने की प्रक्रिया पर पीएचक्यू से लगी रोक, पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर सभी पुलिस इकाइयों को दी सूचना, सिपाही से इंस्पेक्टर तक रोकी प्रक्रिया
2 min read
Google source verification
Police Headquarters issues order halting promotions

Promotions -पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर प्रमोशन पर पाबंदी लगाई (photo source- Patrika)

Ppromotions- मध्यप्रदेश में पदोन्नतियों के नाम पर कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ मजाक किया जा रहा है। सालों से प्रमोशन रुके हैं, हजारों कर्मचारी, अधिकारी बिना पदोन्नति के ही रिटायर्ड हो चुके हैं। सरकार ने हाल ही में प्रमोशन प्रक्रिया फिर शुरु की है लेकिन इसमें भी कई उलझनें हैं। इस बीच पुलिस महकमे में तो पदोन्नतियों पर फिर से पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय यानि पीएचक्यू ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अंतर्गत सिपाही से इंस्पेक्टर तक उच्च पद पर कार्यवाहक प्रमोशन देने की प्रक्रिया पर विभाग ने रोक लगा दी है।

पुलिस विभाग में कार्यवाहक पदोन्नति की प्रक्रिया सालों से रुकी पड़ी थी। इसे दो माह पहले दोबारा शुरू किया गया था लेकिन अब फिर उस पर रोक लग गई है। इससे निचले कर्मचारियों में खासी नाराजगी है।

पीएचक्यू द्वारा गुरुवार को सभी पुलिस इकाइयों को एक पत्र जारी किया गया। इसमें कार्यवाहक पदोन्नति पर रोक के संबंध में सूचित किया गया है। पीएचक्यू के इस पत्र में लिखा है कि 19 जून 2025 को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 जारी किए गए हैं। उक्त पदोन्नति नियम के संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 जून, 2026 के साथ महाधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन, वरिष्ठ अधिवक्ता के विधिक सलाह के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इसलिए कार्यवाहक तौर पर उच्च पद का प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया आगामी आदेश तक निरस्त की जाती है।

सूबेदार और उप निरीक्षक संवर्ग के अधिकारी पदोन्नति की राह तक रहे

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के निचले कर्मचारियों, अधिकारियों को सालों से प्रमोशन का इंतजार है। सूबेदार और उप निरीक्षक संवर्ग के अधिकारी पदोन्नति की राह तक रहे हैं। इन कर्मचारियों, अधिकारियों की उस समय कुछ आस जगी जब 23 अप्रेल, 2026 के हाईकोर्ट के आदेश के बाद पदोन्नति प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई थी। पीएचक्यू ने उच्च पद पर प्रभार देने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी।

पुलिस विभाग में कार्यवाहक तौर पर उच्च पद का प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में थी। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक प्रमोशन के लिए आशान्वित थे लेकिन इससे पहले ही इसपर फिर रोक लगा दी गई। ऐसे में कर्मचारियों, अधिकारियों में अब एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है।

प्रमुख बिंदु

कार्यवाहक प्रमोशन देने की प्रक्रिया रुकी
अभी नहीं मिलेंगे उच्च पद
पीएचक्यू ने लगाई रोक
पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
सभी पुलिस इकाइयों को सूचित किया
सिपाही से इंस्पेक्टर तक की प्रक्रिया रोकी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरु हुई थी कवायद
अंतिम चरणों में थी प्रमोशन प्रक्रिया