
भोपाल/ कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ा जा रहा है। मध्य प्रदेश की बृही बात करें तो यहां अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार के करीब पहुंच गया है। संक्मण से बचने का सबसे बेहतर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग है। ये संक्रमण उस व्यक्ति पर भी हावी नहीं होता, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। यानी हर व्यक्ति को लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ संक्रमण का आसानी से शिकार होने से बचने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना होगा। अब तक सामने आए शोधों की मानें तो, जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत है, संक्रमण का असर उनपर आसानी से नहीं हो रहा है। इसी लिए आज हम जानते हैं कि, किन चीजों के सेवन से हम अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।
इन चीजों के सेवन से बढ़ेगी इम्यूनिटी, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद
-दही
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में दही का सेवन किया जा सकता है। दिन में कम से कम 1 कटोरी दही का सेवन जरूर करें।
-केला
केला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये त्तव शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। आयरन फेफड़ो में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। केले का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलेगा, जिससे हमारे शरीर को कोरोना वायरस से लड़ने की ताकत मिलेगी।
-छाछ
गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन वैसे ही बहुत फायदेमंद माना जाता है। छाछ पीने से पाचनतंत्र तो मजबूत होता ही है, इसका सेवन दिन में गुड़ के साथ करने से शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए छाछ का सेवन जरूरी है।
-तुलसी और शहद की चाय
गर्मी में चाय का सेवन कम ही करना चाहिए। ऐसे में शहद और तुलसी की चाय पी जा सकती है। ये चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। तुलसी ऐंटी इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। भारत के आयुष मंत्रालय ने भी तुलसी के उपयोग को शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का अच्छा स्त्रोत बताया है।