भोपाल

Today Petrol Diesel Rate: आज फिर घटे पेट्रोल डीज़ल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 78.88 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में आज 15 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत 70.05 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है, जो कल से लेकर आज तक 02 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं।
2 min read
Feature image


भोपालः मध्य प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीजल ( petrol diesel ) के दामों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते दिनों केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट में पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर सेस और एक्साइज़ ड्यूटी पर एक एक रुपये शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीज़ल की प्रति लीटर कीमत पर दो रुपये ड्यूटी शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद पेट्रोल डीज़ल के दामों में 4 रुपये प्रतिलीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी का दोहरा असर मध्य प्रदेश की आम जनता की जेब पर पड़ा। रविवार को खुली पेट्रोल डीजल की नई दरों में जहां आज पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड कमी आई है, वहीं डीजल के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

कल से लेकर आज तक पेट्रोल ( petrol ) के दामों में रिकॉर्ड 15 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 78.88 पैसे प्रति लीटर पर आ पहुंची है। वहीं, इसी अवधि में डीजल ( diesel ) के दाम 02 पैसे प्रति लीटर की दर से कम हुए हैं, जिसके बाद आज मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत 70.05 पैसे प्रति लीटर जा पहुंची है। हालांकि, शहरों के दामों पर नज़र डालें तो यहां थोड़ा अलग तरह का उतार चढ़ाव नज़र आया।

(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम घटकर 78.26 पैसे हो गए हैं। कल से लेकर आज तक इसमें 10 पैसे प्रति लीटर की दर से कमी दर्ज की गई है। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में 04 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज डीज़ल 69.49 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि, रुपये की कीमत में आ रहे उतार चढ़ाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-भोपालः पेट्रोल-78.27/ डीज़ल-69.49 दाम हैं।


नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।

Published on:
28 Jul 2019 10:13 am