भोपालः भोजन को स्वादिष्ट और पाचन युक्त बनाने के लिए आमतौर पर खाने में अदरक ( ginger ) का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक प्रकृति से मिलने वाली एक ऐसी चीज़ है, जिसकी पैदावार देश में लगभग हर जगह होती है। मूमि के अंदक ऊगने वाला कंद आद्र अवस्थ में अदरक और सूखी अवस्था में सोठ कहलाता है। अगर इसे गीली मट्टी में दबाकर रखा जाए, तो ये लंबे समय तक ताजा बना रहता है। आजकल कई लोग इसे पीसकर फ्रिज में भी रख लेते हैं। इससे भी इसकी ताज़गी और शक्ति बरकरार रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, अदरक के इस्तेमाल से पेट संबंधित कई समस्याओं से निजात मिलती है। साथ ही, पाचन शक्ति ( Digestive System ) इतनी मज़बूत हो जाती है कि, हमेशा पेट की समस्या से परेशान रहने वाला व्यक्ति पत्थर भी हज़म कर सकता है। आइये जानते हैं इसके इस्तेमाल का खास तरीका।