धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव साक्षात रुद्राक्ष में वास करते हैं। इसलिए शिव और रुद्राक्ष का संबंध अटूट है। तभी धार्मिक दृष्टिकोण से रुद्राक्ष बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। रुद्राक्ष ( Rudraksha ) की पूजा और जप करने से करोड़ों पुण्यों की प्राप्ति होती है। चूंकि सावन का महीना चल रहा है, जो शिव आराधना का पावन समय है इसलिए रुद्राक्ष को सावन में धारण करना शुभ माना गया है।