भोपाल

2 अक्टूबर को भोपाल में डायवर्ट रहेंगे ये रास्ते, जाम से बचने के लिए देखें रूट प्लान

Traffic Diversion Route Plan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 6 बजे से बदलेगा यातायात, भोपाल यातायात पुलिस ने दी जानकारी।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
Bhopal Traffic Diversion
traffic diversion route plan october 2 amit shah visit, भोपाल यातायात पुलिस की ओर से जारी किया गया मैप (Source- Traffice Police Bhopal)

Bhopal Traffic Diversion Route Plan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2 अक्टूबर 2026 को भोपाल दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक और डायवर्जन व्यवस्था जारी की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान यातायात पुलिस ने अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

यात्री बसों के लिए ऐसी रहेगी व्यवस्था

  • शाम 6 बजे से सीहोर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज तिराहा, जे.पी. नगर तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगी।

सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन

शाम 6 बजे से भदभदा चौराहा से भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड होकर पॉलीटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा तक आवागमन परिवर्तित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • मातामंदिर, मैनिट चौराहा, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

सामान्य दो-पहिया, चार पहिया वाहन

  • स्टेट हैंगर से होटल ताज आगमन के दौरान मार्ग पर यातायात दबाव अधिक होने से रात्रि 08:00 बजे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, तलैया, हमीदिया रोड, करोंद होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन माता मंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन माता मंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • इसके अतिरिक्त भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा एवं राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करोंद चौराहा, नई जेल, गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
Updated on:
01 Oct 2026 09:10 pm
Published on:
01 Oct 2026 09:10 pm