भोपाल

अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे सीएम, सबको बताएंगे सरकार की उपलब्धि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को त्रिपुरा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह...।

2 min read
Mar 04, 2018


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को त्रिपुरा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति की सराहना की है। चौहान ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो रेत में से भी तेल निकालने की क्षमता रखते हैं।


मोदी अकल्पनीय व्यक्ति
चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अकल्पनीय व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि नार्थ-ईस्ट की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए वहां भाजपा सरकार का होना बेहद जरूरी था।


मुंगावली-कोलारस में छूट गई कसर
चौहान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगावली और कोलारस में हमने काफी मेहनत की, लेकिन थोड़ी कसर छूट गई।

230 विधानसभा क्षेत्रों का होगा दौरा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा चुनावों का दौरा कर सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। वे एक दिन में तीन विधानसभाओं का दौरा करेंगे। यह दौरा जल्द ही किया जाएगा।

और क्या हुआ आज
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि सभी चुनाव एक साथ होना चाहिए।
-मध्यप्रदेश में एक साल में दो चुनाव होने से सालभर कोई काम नहीं होता है।
-सरकार इस पर रिपोर्ट देने के लिए एक समिति बना रही है।
-प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस समिति के अध्यक्ष होंगे। गिरजाशंकर, महेश श्रीवास्तव, लाल सिंहआर्य, रजनीश वैश्य, तपन भौमिक, विष्णुदत्त शर्मा, शिवनारायण रूपला इसके सदस्य होंगे।

त्रिपुरा में विकास के एजेंडे की जीत
इससे पहले शनिवार को त्रिपुरा में मिली भाजपा की एकतरफा जीत का श्रेय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास के एजेंडे को दिया। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और त्रिपुरा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत भाजपा के विकास के एजेंडे को मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि नार्थ ईस्ट की सुरक्षा और संप्रभुवता हमारी पहली प्राथमिकता है।


मुख्यमंत्री आज मुंगावली क्षेत्र के दौरे पर
इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ढोंडिया और गुनहेरु गांव में रहेंगे। दोनों ही स्थानों पर मुख्यमंत्री धन्यवाद सभा और हितग्राही सम्मेलनों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें

शिवराज सिंह बोले, त्रिपुरा में भाजपा के विकास के एजेंडे की जीत
Published on:
04 Mar 2018 11:16 am
Also Read
View All