
भोपाल। त्रिपुरा में मिली भाजपा की एकतरफा जीत का श्रेय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास के एजेंडे को दिया है। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और त्रिपुरा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत भाजपा के विकास के एजेंडे को मिली है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि नार्थ ईस्ट की सुरक्षा और संप्रभुवता हमारी पहली प्राथमिकता है।
भाजपा कार्यालय में जीत पर जश्न
राजधानी भोपाल स्थिति भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर थोड़ी देर में भाजपा त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा में भाजपा की भारी जीत का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह, सांसद आलोक संजर समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
भाजपा सांसद बोले प्रत्याशी चयन में हुई गलती
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने शनिवार को कहा कि आज त्रिपुरा में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कम्युनिस्ट का गढ़ ढहा दिया है। शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा ने जीत दर्ज की है, तो फिर मुंगावली और कोलारस में कैसे हार गए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में गलती हुई है।
चुनाव से फुर्सत मिले तो किसानों पर ध्यान दें
इधर, कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को चुनाव से फुर्सत मिल गई हो तो किसानों की सुध ली जाए, क्योंकि परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। नाथ ने कहा कि मुंगावली और कोलारस में मुख्यमंत्री समेत सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री 35 से अधिक विधायक और बड़े पार्टी नेता क्षेत्र में डेरा डाले रहे।फिर भी सत्तारूढ़ दल भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
MUST READ
भाजपा के दिग्गज नेता का बड़ा बयान, बोले- प्रत्याशियों के कारण हारे उपचुनाव
भले ही भाजपा ने यहां जीत दर्ज की हो, लेकिन यहां पर तो हार गया भाजपा का विकास
बड़ी खबरः टूट सकती है देश की सबसे बड़ी पार्टी, जल्द बदल सकता है सरकार का चेहरा
BREAKING: होली पर भाजपा को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- बीजेपी में माहौल ठीक नहीं
Published on:
03 Mar 2018 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
