भोपाल

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा खुलासा, बड़ी बहू का भी हो चुका तलाक ! सास ने बताई वजह

Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में रोज नए पहलू सामने आ रहे है...अब बड़ी बहू के तलाक को लेकर नया विवाद हो गया.....

3 min read
May 19, 2026
Twisha Sharma case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma case: भोपाल के ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। साथ ही नया विवाद भी सोशल मीडिया में सामने आया है। वायरल वीडियो से इस बात की जानकारी भी मिली है कि ट्विशा के ससुराल में बड़ी बहू का भी तलाक हो चुका है।

वायरल वीडियों के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान जब ट्विशा के ससुराल के वकील से घर की बड़ी बहू के तलाक को लेकर सवाल पूछा गया, तो वह गुस्सा हो गए। वो भड़कते हुए बोले कि क्या किसी परिवार में तलाक नहीं हो सकता ? इतना ही नहीं इसके बाद पत्रकारों ने भी सवाल किया।

ये भी पढ़ें

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की ‘डेडबॉडी’ का दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम ! मर्चुरी में गलने लगा शव
Twisha Sharma

बड़ी बहू का तलाक क्यों हुआ...?

एक पत्रकार में पूछा कि- यह तलाक इसलिए संदेह पैदा करता है क्योंकि परिवार पर छोटी बहू के उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही उनके ससुराल पक्ष और परिवार को लेकर कई तरह के आरोप और सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में वकील से पूछा गया कि आखिर परिवार की बड़ी बहू का तलाक क्यों हुआ था और क्या परिवार में पहले से भी रिश्तों में तनाव जैसी स्थिति रही है।

इन सवालों के सुनते ही तीखी बहस का माहौल पैदा हो गया। सवाल सुनते ही वकील गुस्सा हो गए और उन्होंने तलाक के मामले का इस मामले से कोई संबंध नहीं है बाताया। इस दौरान ट्विशा की सास भी बगल में बैठी रही।

Shocking revelations in Twisha Sharma Case (फोटो- Patrika.com)

सास ने बताई पूरी वजह

ट्विशा की फैमली ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है और उसके ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे तथा दहेज की मांग करते थे। वहीं सास ने दावा किया कि ट्विशा ने बताया था कि उसके परिवार ने उसे बहुत कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया था। उन्होंने कहा, "ट्विशा कहती थी कि उसके परिवार ने उसे बहुत कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया था। उसके परिवार और हमारे परिवार के बीच काफ़ी अंतर था, फिर भी हमने यह शादी करवाई।"

पिता पर लगाए आरोप

रिटायर्ड जज ने ट्विशा के पिता के रवैये पर भी सवाल उठाए और उनके व्यवहार को "अजीब" बताया। उन्होंने आरोप लगाया, "पांच महीनों तक, उसके माता-पिता एक बार भी मिलने नहीं आए। हमने जान-बूझकर उसके पिता को नहीं बुलाया…उनकी पर्सनैलिटी बहुत अजीब थी। लगभग 20 सालों से वे फ़ार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। खासकर कज़ाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान में, हो सकता है कि कई चीज़ों का ज़रिया वही हों।"

CCTV footage of Twisha Sharma final moments has surfaced

क्या फिर से होगा पोस्टमार्टम

बीते 7 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है और अब वह डीकंपोज (गलने) होने लगा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। वहीं न्याय की मांग को लेकर नोएडा से भोपाल पहुंचे उनके माता-पिता और भाई मुख्यमंत्री आवास पर भी धरना दे चुके हैं।

वायरल हुई ट्विशा की चैट

मौत को गले लगाने से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से अपनी आपबीती शेयर की थी। इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है. उसने इंस्टाग्राम चैट में लिखा, 'मैं फंस गई हूं यार… तुम मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. सही समय आने पर कॉल करूंगी.' वहीं ट्विशा की चैट पढ़कर चिंतित मीनाक्षी ने जवाब दिया, 'मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.'

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, पति के साथ आखिरी पलों का वीडियो सामने आया
Updated on:
19 May 2026 03:43 pm
Published on:
19 May 2026 03:41 pm
Also Read
View All