
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है। सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश कर 30 जून तक की न्यायिक हिरासत की मांग की है। कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी है। अब दोनों आरोपी 30 जून तक रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि मामले में वर्चुअली सुनवाई की गई है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उसे अब तक ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। जब तक रिपोर्ट नहीं मिलती न्यायिक हिरासत बढ़ाई जानी चाहिए।
बता दें कि ट्विशा शर्मा मौत के इस मामले की सुनवाई वर्चुअली की गई है। इस दौरान ट्विशा शर्मा के माता-पिता और अन्य परिजन भी भोपाल कोर्ट पहुंचे हैं। इंसाफ के इंतजार में वे हर सुनवाई पर नोेयडा से भोपाल के चक्कर काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर मामले में बंद कमरे में वर्चुअल सुनवाई की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी को कई अहम सबूत मिले हैं, जिन्हें लेकर सीबीआई को दोनों आरोपियों से अभी और पूछताछ करनी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका है। इसके चलते भी सीबीआई ने दोनों से पूछताछ के लिए कोर्ट ने बड़ी मांग करते हुए दोबारा रिमांग मांगी।
बता दें कि 12 मई को एक्ट्र और मॉडर ट्विशा शर्मा
खबर लगातार अपडेट की जा रही है