भोपाल

Twisha Sharma Case: मीडिया के सामने बौखलाए गिरिबाला सिंह के वकील, जोर-जोर से चिल्लाने लगे

Giribala Singh lawyer video: ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज का मीडियाकर्मियों पर चिल्लाने का वीडियो सामने आया है।

less than 1 minute read
May 22, 2026
Twisha Sharma mother in law Giribala Singh lawyer video मीडिया के सवालों पर तिलमिला उठे गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज (Source: ANI)

Twisha Sharma Case: भोपाल कटारा हिल्स क्षेत्र में नोएडा निवासी मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। शुक्रवार को ट्विशा शर्मा केस में सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इस बीच ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। मीडिया के सवालों पर एनोश जॉर्ज तिलमिला उठे। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर चिल्लाना शुरु कर दिया। साथ ही जोर-जोर से वाहन पर हाथ पिटने लगे। सोशल मीडियो पर उनका ये वीडियो(Giribala Singh lawyer video viral) तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

बहू मर गई, इन्हें पौधों की चिंता, वीडियो में बोलीं जज सास- एक रात गायब रही है ट्विशा

देखें वीडियो

अपने वकील एनोश जॉर्ज के साथ ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह भोपाल स्थित अपने आवास से रवाना हुईं।

समर्थ सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई

बता दें कि, समर्थ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। उसने एमपी हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। आज यानि शुक्रवार को एमपी हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई है। ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ फरार चल रहा है। उसके खिलाफ 30000 रुपए का इनाम है।

गिरिबाला सिंह ने भी लगाई है याचिका

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने भी भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई है कि ट्विशा की फैमिली का फोन जब्त किया जाए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को जब्त करने में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। इसे लेकर उन्होंने फिर से जांच की मांग की है। साथ ही वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कहा है कि वह मनगढ़ंत है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है......

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह पहुंचा हाईकोर्ट, अंतरिम जमानत याचिका दायर, सुनवाई कल
Updated on:
22 May 2026 02:54 pm
Published on:
22 May 2026 02:49 pm
Also Read
View All