भोपाल

अज्ञातवास पर उमा भारती : शराबबंदी पर जाहिर हुई पीड़ा, बोलीं- नेता तो समर्थन में हैं, पर पार्टी नहीं

शराबबंदी की मांग पर अड़ी उमा भारती ने इस गंभीर मुद्दे पर खुद को अकेले मेहसूस करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 3:30 PM IST
News
अज्ञातवास पर उमा भारती : शराबबंदी पर जाहिर हुई पीड़ा, बोलीं- नेता तो समर्थन में हैं, पर पार्टी नहीं

भोपाल. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज से अज्ञातवास पर रहेंगी। इसी बीच शराबबंदी की मांग पर अड़ी उमा भारती ने इस गंभीर मुद्दे पर खुद को अकेले मेहसूस करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है। उन्होंने इसपर ट्वीट करते हुए पार्टी से समर्थन न मिलने पर पीड़ा जताई है। उन्होंने लिखा है कि, मेरे अभियान पर निजी तौर पर पार्टी और नेता समर्थन करते है, लेकिन पार्टी की तरफ से कोई विशेष आयोजन इन विषयों को लेकर नहीं होता है।

पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 2019 से पहले गंगा के किनारे की यात्रा के लिए और अब शराब के खिलाफ अपने अभियान के लिए भगवान का और लोगों का साथ तो रहा। यही नहीं पार्टी नेता भी पीछे रहते हुए मेरी भावना का समर्थन तो करते हैं, लेकिन मेरी अपनी पार्टी बीजेपी मेरे इन दोनों अभियानों के प्रति कार्यक्रम के दृष्टि से तटस्थ रही।


उमा बोलीं- मसला गंभीर है

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, दत्त पौर्णिमा यानी 8 दिसंबर तक प्रतीक्षा करती हूं की केंद्रीय स्तर पर हमारी पार्टी और राज्य स्तर पर हमारी मध्य प्रदेश की सरकार क्या नीति बनाती हैं ? मसला गंभीर हैं इसलिए अब 8 दिसंबर के बाद संवाद करेंगे।

तीन बहनों के इकलौता इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो

Published on: