Umang Singhar on Smart Meter in MP: मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष का बडा़ आरोप, बोले स्मार्ट मीटर नहीं ये स्पाय मीटर, देश की आंतरिक सुरक्षा अब पाकिस्तान के हाथों में…
Umang Singhar on Smart Meter in MP: मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर का विरोध तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर का पाक से कनेक्शन तक बताया है। इसकी कंपनी का मुख्यालय सऊदी अरब में है। ये सारी जानकारी उन्होंने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar on Smart Meter) का कहना है कि वे अनूपपुर के दौरे पर गए थे। वहां कई परिवारों ने उनसे शिकायत की गर्मी में 500 रुपए आने वाला बिजली का बिल अब 5 हजार रुपए आता है। ये स्मार्ट मीटर (Smart Meter) नहीं बल्कि जासूसी के मीटर हैं। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। इन्हें 2020 की अधिसूचना के बाद से स्थापित किया जा रहा है।
यही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछा है कि मैं पूछना चाहता हूं कि कौन सी विदेशी कंपनी है? 24 लाख मीटर एमपी में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी कौन सी है, देश की या विदेश की? क्या पाकिस्तानी लोग हैं? उन्होंने कहा कि कंपनी का नाम अफनार है और इसका मुख्यालय सऊदी अरब में है। उनका कहना है कि दोनों कंपनियां मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। पश्चिम क्षेत्र में ठेका भी निरस्त किया, कागज पूरे नहीं थे। 897 करोड़ का ठेका था। मध्य क्षेत्र में 1100 करोड़ का ठेका दिया। कुल करीब 2 हजार करोड़ का ठेका दिया है।
उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि अगर कंपनी के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं, तो ठेका क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कई अधिकारियों का पाक से कनेक्शन है, वे मूल रूप से पाकिस्तान (Smart Meter Pak Connection) के ही नागरिक हैं। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि भारत में दस्तावेज प्रक्रिया में लापरवाही करने वाली कंपनी के साथ भारत सरकार ने एग्रीमेंट किया। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी बात करते हैं कि पाकिस्तान के साथ बिजनेस नहीं करेंग और पीछे के रास्ते से पाकिस्तान की मदद की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप में रजिस्ट्रेशन जरूरी रहता है। लेकिन पाकिस्तानी कंपनी बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर रही है। पाकिस्तान के लोगों को और कंपनी को मैनेज करने का काम किया जा रहा है। एक सिंगल बटन से पूरी बिजली गुल हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने देश का बटन अब पाकिस्तान के हाथों में दे दिया है। स्मार्ट मीटर में खाता, आधार समेत कई पर्सनल दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। यह भारतीय डाटा सुरक्षित कैसे रहा, पाकिस्तान के पास हमारे लोगों को डाटा है, उन्होंने एक बार फिर तंज किया कि ये गजब की सरकार है।
यही नहीं उमंग सिंघार ने कहा कि कुछ NGO भी हैं, जिन्होंने सुझाव दिया था कि इस कंपनी को ठेका नहीं मिलना चाहिए। मध्य प्रदेशके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी स्थिति एक जैसी है। वहीं कई राज्यों ने कंपनी को काम देने से इनकार करि दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली मीटर की शुरूआत हो गई है। मिडिल मेन पर अटैक किया जा रहा है। उन्होंने इसे साइबर अटैक का नया रास्ता भी बताया, जो 25 करोड़ लोगों से जुड़ा हुआ है। इस पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह भी किया।