भोपाल

अचानक सीएम हाउस पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री से मुलाकात पर सियासत तेज

Shivraj Singh Chouhan- दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने सियासत हल्कों में और गरमी बढ़ा दी। सीएम मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने अपने एक्स हेंडल पर इस मुलाकात के संबंध में पोस्ट भी की
2 min read
Apr 29, 2026
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Suddenly Arrives at CM House
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Suddenly Arrives at CM House

Shivraj Singh Chouhan- मध्यप्रदेश में इन दिनों जहां मौसम के तेवर तल्ख हैं वहीं राजनैतिक पारा भी चढ़ा हुआ है। गेहूं खरीदी और महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। इधर बीजेपी संगठन और सरकार भी एक्शन में है। राज्य सरकार जहां निगम मंडलों, प्राधिक​रणों में राजनैतिक नियुक्तियों में जुटी हुई है वहीं पार्टी संगठन में प्रदेश कार्यसमिति गठन की कवायद चल रही है। ऐसे गहमागहमी भरे माहौल में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक सीएम हाउस जा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से काफी देर तक चर्चा की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने सियासती हल्कों में और गरमी बढ़ा दी। सीएम मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने-अपने एक्स हेंडल पर इस मुलाकात के संबंध में पोस्ट भी साझा की। हालांकि दोनों ने किस अहम मुद्दे पर चर्चा की, यह बात साफ नहीं हो सकी है।

प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा का बेसब्री से इंतजार

एमपी में जहां बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर की कवायद चल रही है वहीं प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति की जल्द घोषणा के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम ने विभिन्न विषयों पर बातचीत की

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह सीएम हाउस जा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम ने विभिन्न विषयों पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने बाद में अपने एक्स हेंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं।

भोपाल निवास में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात के संबंध में अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

आज भोपाल निवास में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट हुई।

विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ

इधर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीएम मोहन यादव से भेंट पर ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

Published on:
29 Apr 2026 01:01 pm