भोपाल

भोपाल गैस त्रासदी की दर्दनाक कहानी याद दिलाती यूनियन कार्बाइड की जमीन होगी रीयूज

Union Carbide Land will be Reused: भोपाल गैस त्रासदी की दर्दनाक कहानी सुनाती यूनियन कार्बाइड की 87 एकड़ जमीन के रीयूज की योजना, फिलहाल मामला कोर्ट में, गैस राहत विभाग ने तैयार किया है इस जमीन के रीयूज का प्रस्ताव...
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 8:58 AM IST
Union Carbide Land Reuse planning
Union Carbide Land Reuse planning: भोपाल गैस त्रासदी की याद दिलाती यूनियन कार्बाइड की जमीन होगी रीयूज.

Union Carbide Land will be Reused: यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा सुलग चुका है। दो चरणों में करीब बीस टन कचरे का डिस्पोज हो गया। इसके साथ अब भोपाल में यूनियन कार्बाइड की 87 एकड़ जमीन के रीयूज की योजना बनाई जा रही है। यहां नगर वन, स्मारक, यूजियम या फिर पार्क बनेगा। गैस राहत ने इसके संबंध में पहले प्रस्ताव तैयार किया था। आम राय के बाद जमीन के रीयूज पर काम होना है। इसमें संगठन, जनप्रतिनिधि और गैस प्रभावित शामिल होंगे।

यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर करीब 55 एकड़ में है, जबकि आसपास सोलर पौड़ और दूसरी गतिविधियों 33 एकड़ जमीन दी गई। करीब 27 साल पहले लीज निरस्त करते हुए जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। कारखाने की बाउंड्री के बाहर के करीब 20 एकड़ में स्लम सहित निर्माण हो गए, जो अवैध हैं। बाउंड्री से लगकर एक सरकारी स्कूल है। कचरा जमा करने कोर्ट में मामले दायर हुए। उसे आधार पर कोर्ट से निर्देश हुए।

निर्देश और आम राय के आधार पर काम

गैस राहत विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में है। जो भी निर्देश होंगे उसी के आधार पर आगे काम होगा। हादसे में प्रभवितों, संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर आगे काम होंगे।

गैस राहत विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

अन्य देशों में त्रासदी की यादगार के रूप में मेमोरियल पार्क और यूजियम हैं। उसी के आधार पर गैस राहत विभाग ने चार साल पहले एक प्रस्ताव बनाया, जिसमें यहां लाइट्स और यूजियम बनाने की बात शामिल थी।

नगर वन सबसे बेहतर

पर्यावरणविद् सुभाष सी पांडे के मुताबिक यूनियन कार्बाइड की जमीन का रीयूज के लिए नगर वन सबसे बेहतर होगा। इसके संबंध में शासन को सुझाव को भी देंगे। ऐसे कई पेड़ और पौधे हैं जो जमीन के रसायन साफ करने में सहायक है।


Updated on:
10 Mar 2025, 8:58 AM IST
Published on: