भोपाल

भोपाल में UPSC मेंटोर शुभ्रा रंजन को बनाया बंधक, पूर्व छात्र ने ऐंठे 2 करोड़ रुपए

MP News: आईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके ही पूर्व छात्र ने बंधक बनाया था। आरोपी ने भोपाल में कोचिंग की दूसरी ब्रांच खोलने और उसकी जगह विजिट करने के बहाने शुभ्रा को बुलाया।

2 min read
May 03, 2026
UPSC Mentor Shubhra Ranjan (Photo Source: Social Media)

MP News:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर यूपीएससी अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने वाली देश चर्चित UPSC मेंटर शुभ्रा रंजन के साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है। जानकारी मिली है कि उनके ही छात्र और बिजनेस पार्टनर प्रियंक शर्मा ने बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

इस पूरे मामले में शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपित को एम्स अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि एमपी नगर में संचालित कोचिंग सेंटर पिछले एक साल से घाटे में चल रहा था। आर्थिक नुकसान के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ा और यही विवाद इस बड़ी आपराधिक घटना में बदल गया।

ये भी पढ़ें

MP के मुरैना कलेक्ट्रेट में लगी भीषण आग, कंप्यूटर-जरूरी फाइलें खाक, VIDEO

ये है पूरा मामला

जानकरी के अनुसार, आईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके ही पूर्व छात्र ने बंधक बनाया था। आरोपी ने भोपाल में कोचिंग की दूसरी ब्रांच खोलने और उसकी जगह विजिट करने के बहाने शुभ्रा को बुलाया। इसके बाद भोपाल में एक फ्लैट में बंद करके उनके खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है और पूर्व में दिल्ली में रहकर आईएएस कोचिंग से ही यूपीएससी की तैयारी कर चुका है।

फ्लैट में बनाया था बंधक

शुभ्रा रंजन दिल्ली से भोपाल आई थी। वे भोपाल के होटल ताज रुकी हुई थीं। पूरी प्लानिंग के साथ उन्हें होटल ताज के बाहर से आरोपी प्रियंक शर्मा ने पिक किया। उसके बाद शहर में बागसेवनिया क्षेत्र के एक फ्लैट में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। खाते से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। रकम लेने के बाद आरोपी पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देकर फरार हो गया था। इस पूरी घटनी की पुष्टि एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने की है।

एम्स से आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि एफआईआर तीन दिन पहले दर्ज हुई, मुख्य आरोपी को रविवार सुबह हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद क्राइम ब्रांच टीम जब आरोपित की तलाश में उसके घर पहुंची, तो पता चला कि वह एम्स भोपाल में भर्ती है। इसके बाद पुलिस की टीम सीधे एम्स पहुंची, जहां आरोपित ने बीमारी का हवाला देकर बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय की विशेषज्ञ है शुभ्रा

शुभ्रा रंजन राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय की विशेषज्ञ मानी जाती हैं। उन्हें 25 साल से अधिक का शिक्षण अनुभव है। उनके उनके मार्गदर्शन में कई सफल स्टूडेंट प्रशासनिक सेवाओं में सलेक्ट हुए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने टीना डाबी, रिया डाबी और अन्य कई सफल अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी उनकी बड़ी फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें

एमपी में नए बायपास की तैयारी, 35 मिनट में पूरा होगा ’88 किमी.’ का सफर
Published on:
03 May 2026 05:11 pm
Also Read
View All