भोपाल

बंगाली युवक के साथ भोपाल में चुपचाप रह रही थी उज्बेकिस्तानी महिला, जांच में जुटी पुलिस

Uzbek Woman Arrest : अवैध रूप से रह रही विदेशी महिला समेंत बंगाल निवासी युवक गिरफ्तार। शाहपुरा के सागर रेसीडेंसी में विदेशी महिला बिना वैध दस्तावेज के रह रही थी। पुलिस पूछताछ के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक से मिलने भोपाल पहुंची थीं, दोनों से पूछताछ के बाद मामले की जांच शु

2 min read
भोपाल में पकड़ाई उज्बेकिस्तान की महिला (Photo Source- Patrika)

Uzbek Woman Arrest :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान निलुफर बखरोमोखा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद पश्चिम बंगाल निवासी साजिद हुसैन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

मामले को लेकर शाहपुरा टीआई संतोष मकराम ने बताया कि, युवक और विदेशी महिला की जानकारी मकान मालिक के देने पर कार्रवाई की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई और विवादित टिप्पणी का मामला गरमाया, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR

विदेशी महिला के पास नहीं थे वैध दस्तावेज

उन्होंने ने बताया कि, मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर बताया कि किराएदार साजिद हुसैन अचानक कमरे से सामान हटाने की तैयारी कर रहा था और बिना जानकारी दिए वहां से जाने वाला था। संदेह होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां एक विदेशी महिला मिली, जिसके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। कमरे में रखा सामान भी पूरी तरह पैक था और बाहर ले जाने की तैयारी चल रही थी।

दस पहले आई थीं भोपाल

पूछताछ में पता चला कि निलुफर उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। उसकी साजिद हुसैन से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद महिला करीब 10 दिन पहले भोपाल पहुंची थीं और साजिद के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। शुरुआती जांच में पुलिस को साजिद पर भी संदेह था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में वह पश्चिम बंगाल का निवासी निकला। पुलिस ने उसका आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र को लेकर जांच कर रही है।

साजिद की भूमिका की जांच

टीआई ने बताया कि, विदेशी नागरिक को अपने पास रखने और इसकी जानकारी स्थानीय थाने को नहीं देने के मामले में पुलिस साजिद की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि विदेशी महिला भारत कब और किस वीजा पर आई थी। इसके अलावा वह भोपाल आने से पहले किन शहरों में रुकी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस एंगल पर जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना स्थानीय थाने में देना जरूरी होता है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मामला केवल नियमों के उल्लंघन तक सीमित है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि भी जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें

गांव से लाडो की होनी थी विदाई, ग्रामीणों ने खुद तैयार कर ली सड़क
Published on:
13 May 2026 09:56 am
Also Read
View All