भोपाल

सीएम मोहन यादव के बंगले पर सजीं बंदूकें, रायफलों-स्टेनगन्स और पिस्टल्स का शेयर किया वीडियो

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर्व मनाया, मुख्यमंत्री निवास पर किया शस्त्र पूजन, कन्याओं को भोज भी कराया
2 min read
• •
Oct 20, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में विजयदशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में विजयदशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया - image mp jansampark

CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के सीएम हाउस में मंगलवार को कुछ अलग नजारा दिखाई दिया। यहां बंदूकों का ढेर सा लगा था। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पर कई रायफलें, स्टेनगन्स और पिस्टल्स लाई गईं। इन्हें बाकायदा सजाकर रखा गया था। सीएम मोहन यादव ने इनकी विधिवत पूजा की। रायफलें, स्टेनगन्स और पिस्टल्स की पूजा करने का वीडियो भी शेयर किया।विजयादशमी के मौके पर सीएम हाउस में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूजा अर्चना की। नवरात्रि के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन भी किया गया।

देश-दुनिया में मंगलवार को सुबह से ही दशहरा की धूम मची है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी यह पर्व मनाया। विजयादशमी पर उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर विधिवत शस्त्र पूजन भी किया। सीएम मोहन यादव ने दशहरा पर परंपरागत रूप से वाहनों की भी पूजा की। मुख्यमंत्री निवास पर कन्याओं को भोज कराया गया। सीएम मोहन यादव ने निवास पर आई कन्याओं के मस्तक पर तिलक लगाया। उन्होंने अपने हाथों ने भोजन भी परोसा।

सीएम मोहन यादव दशहरा पर धर्म के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने भगवा रंग का कुर्ता और सफेद धोती धारण की थी। सीएम मोहन यादव ने वाहनों, श़स्त्रों की विधि विधान से पूजा की। उन्होंने इसका महत्व भी बताया।

एक्स हेंडल पर पोस्ट किया शस्त्र पूजन का वीडियो

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शस्त्र पूजन का वीडियो अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा:

यतो धर्मस्ततो जयः

मर्यादा, साहस, सत्य एवं शौर्य के प्रतीक 'विजयादशमी' के पावन पर्व पर आज भोपाल निवास में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।

प्रभु श्रीराम जी की कृपा से अपना मध्यप्रदेश सुशासन, विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे और जनकल्याण के सभी संकल्प सिद्ध हों।

विजयादशमी पर्व की समस्त प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

कन्याओं को ओढ़ाई माता की चुनरी

नवरात्रि के समापन पर सीएम हाउस में कन्या भोज का कार्यक्रम भी रखा गया। छोटी छोटी कन्याओं को सीएम मोहन यादव ने खुद अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्हें तिलक लगाकर भेंट भी अर्पित की।

कन्या भोज के संबंध में सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

नवरात्रि के पावन पर्व की पूर्णता पर आज भोपाल निवास में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन कराया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

Updated on:
20 Oct 2026 03:22 pm
Published on:
20 Oct 2026 02:28 pm