भोपाल

करोड़ों की जायदाद से कमाई का हिसाब लेगा ‘वक्फ बोर्ड’, सूची तैयार

MP News: बोर्ड के मुताबिक शिक्षा को बढ़ावा देने बोर्ड बढ़ावा देगा। इस पर राशि खर्च की जाना है।

less than 1 minute read
Jul 31, 2025
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: वक्फ सम्पत्तियों पर नाममात्र किराया देकर काबिज लोगों से बोर्ड वसूली करेगा। कब्जों को हटाने से लेकर जुर्माना वसूली तक कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए बोर्ड ने सूची तैयारी की है। इसके तहत हाल में 27 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया है। सम्पत्तियों से वसूली समाज में शिक्षा की बढ़ोतरी और सुधार पर खर्च करने की योजना है।

प्रदेश में करीब 15 हजार वक्फ सम्पत्तियां हैं। इनमें से 77 भोपाल में हैं। एक आंकलन के मुताबिक इनमें से 80 प्रतिशत पर कब्रिस्तान, मस्जिद, मदरसे हैं। बाकी में किरादारी की स्थिति हैं। ज्यादा प्राइम लोकेशन पर हैं। लेकिन किराए के रूप में नाममात्र की आय हो रही है। इसे देखते हुए बोर्ड ने किराएदारी नियमों में संशोधन किया था। इसके तहत तहत वर्तमान मूल्य के आधार पर इसका मूल्यांकन होना है। ये वक्फ सम्पत्तियों से होने वाली आय में इजाफे के लिए हुआ है।

ये भी पढ़ें

‘मैं पुलिस वाला हूं पैसे नहीं दूंगा…’ बेटे की शादी में बजवाया बैंड, बाद में धमकाया

शिक्षा को बढ़ावा और समाजसुधार पर जोर

बोर्ड के मुताबिक शिक्षा को बढ़ावा देने बोर्ड बढ़ावा देगा। इस पर राशि खर्च की जाना है। जिला स्तर पर भी इसके संबंध में तैयारी की गई है।

वक्फ सम्पत्तियों से कब्जों को हटाने की कार्रवाई हो रही है। प्रबंधन का हिसाब भी मांगा जा रहा है। इसके लिए पहले ही बैंक खाता होना अनिवार्य कर दिया गया है। हाल में 27 करोड़ का नोटिस भेजा गया है।- डॉ सन्नवर पटेल, अध्यक्ष मप्र वक्फ बोर्ड

ये भी पढ़ें

Automobile: इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज बढ़ा, कंपनियां देंगी ’10 लाख’ से ज्यादा नौकरी

Published on:
31 Jul 2025 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर