
प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
MP News: खाकी का रसूख दिखाकर एक जेलकर्मी ने बैंडवाले को खूब छकाया। जानकारी के मुताबिक जेलकर्मी ने बेटे की शादी में डीजे, बैंड सब बजवाया, जब संचालक ने पैसा मांगा तो उसे धमकाते हुए कहा- पुलिस वाला हूं, पैसा तो नहीं दूंगा। वसूल सको तो वसूल लेना।
इतना ही नहीं 15 महीने बाद भी पेमेंट नहीं हुआ तो संचालक ने एसपी की जनसुनवाई में व्यथा सुनाई। बैंड संचालक गुरुद्वास केसवानी का कहना है, जेलकर्मी हेमंत उर्फ भारत भूषण शर्मा ने बेटे की 20 फरवरी 2024 को शादी के लिए उनके यहां आकर डीजे बुक किया था।
16 मार्च को आचार संहिता लागू होने पर रात 9 बजे के बाद डीजे पर बैन लग गया। इसलिए शादी में डीजे के साथ बैंड, घोड़ा और लाइट भेजी। बुकिंग करते वक्त 5 हजार दे गए। 30 हजार बाद में देना तय किया। लेकिन बाद में बात नहीं की। बकाया देने से साफ मना कर दिया।
गुरुदास के मुताबिक भारत का ग्वालियर से पोहरी तबादला हो गया है, पैसे मांगने पर धमकी देते हैं। लश्कर सर्किल सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया शिकायत की तस्दीक कर कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
30 Jul 2025, 1:44 PM IST
Published on:
30 Jul 2025, 1:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.