भोपाल

water supply : कल भोपाल के इन इलाकों में नहीं होगी पानी सप्लाई, आज ही करके रख लें जरूरी स्टॉक, चेक करें अपना क्षेत्र

water supply affect : 13 मई को भोपाल शहर के 80 इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। बता दें कि शहर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे जलापूर्ति बाधित रहेगी।

2 min read

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल वासियों के लिए एक जरूरी खबर है। कल 13 मई को भोपाल शहर ( Bhopal city ) के 80 इलाकों में पानी की सप्लाई बंद ( water supply affect ) रहेगी। शहर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे जलापूर्ति बाधित रहेगी। दरअसल, बिजली लाइन ( Electricity Supply ) में मेंटेनेंस के कारण शहर के बड़े हिस्से में शटडाउन ( Shutdown ) का फैसला लिया गया है। यहां कारण है कि जब शहर के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली ही नहीं होगी तो घरों में पानी आने की व्यवस्था भी बाधित रहेगी।

भीषण गर्मी में शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। कल 13 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच जलापूर्ति बाधित रहेगी। राजधानी के 80 इलाकों में पानी सप्लाई नहीं होगी। इन इलाकों में बिजली कटौती होने से पानी की सप्लाई भी बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने नगर निगम को इस संबंध में सूचित कर दिया है।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

शिवाजी नगर, तुलसी नगर, अरेरा कॉलोनी, जनता टावर, हमीदिया रोड, पटेल नगर, संगम टॉकीज, बरखेड़ी कलां, डीआरपी लाईन, नया सबरी नगर, नया बसेरा, एजी कालोनी, राजीव नगर बस्ती, पंपापुर, बैंक कालोनी, नुपुरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कालोनी, एमआईजी, एलआईजी, वार्ड 49 मल्टी, अंसल प्रधान, दाना पानी, फार्च्यून शालीमार, आरिफ नगर, 6 गलियां, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां, निशातपुरा, न्यू आरिफ नगर, बाग नुजहत अफजा, रेशम केंद्र, राम मंदिर, छावनी, गुरुबख्श की तलैया में पानी सप्लाई बाधित रहेगी।

यहां भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, गुजरात कोल्ड्रिंक, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिमगंज, कबाड़खाना, छोला विश्राम घाट, सपना लाज, पंजूमल धर्मशाला, चौकसे नगर, रम्भा नगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैम्प रोड, इब्राहिमपुरा, मारवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्रानिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूरमहल रोड, बलाहीपुरा, बढ़ाईपुरा, अमरबस्ती, पायगा, शास्त्री नगर, 228 क्वाटर न्यू व ओल्ड सुनहरी बाग, 12 दफ्तर झुग्गी क्षेत्र, न्यू एमएलए क्वाटर्स, चौकी इमामबाड़ा, हवामहल रोड आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

Published on:
12 May 2024 02:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर