भोपाल

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert In MP : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे लगे बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बना निम्न दाब का क्षेत्र आगामी 48 घंटे में और प्रभावी हो सकता है। इसका असर एमपी पर भी दिखाई दे सकता है।
2 min read
Heavy Rain Alert In MP
भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स: Patrika)

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण इन दिनों मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। हालात ये हैं कि, बीती शुक्रवार-शनिवार की रात रीवा संभाग में हुई अति भारी बारिश ने क्षेत्र के सभी नदी-नालों को उफान पर ला दिया, जबकि कई इलाके जलमग्न नजजर आए। यही नहीं, बरसात के चलते सतना, रीवा जिलों में जल भराव के चलते रेल यातायात तक प्रभावित हो गया।

फिलहाल, मौसम विभाग की ओर से संबंधित इलाकों में अगले चार दिन भारी बारिश के साथ बाढ़ के हालात बनने संभावना जताई थी, जिसमें से दो दिन बीत चुके हैं, जिसमें अधिकतर इलाकों में बाढ़ के हालात बेकाबू हैं। वहीं, अब आगामी दो दिन और इन इलाकों में भारी वर्षा की संभावना दताई गई है।

इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा विंध्य-महाकोशल के सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में रविवार को भी भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अगले दिन यानी सोमवार को भी सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक इस क्षेत्र में भारी वर्षा की गतिविधियां संभावित हैं। इनका विस्तार पन्ना और छतरपुर तक होने की संभावना है। इसके बाद एक और दो सितंबर को प्रदेश के सीधी, सतना, उमरिया, शहडोल, मंडला और डिंडौरी में अति भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब होगा और प्रभावी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर - पश्चिमी हिस्से और उससे लगे बंगाल - उत्तर ओडिशा तट पर बना निम्न दाब का क्षेत्र आगामी 48 घंटे में और प्रभावी होने के प्रबल आसार हैं। इसके पश्चिम-उत्तर - पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने से इसका प्रभाव मध्य प्रदेश तक पहुंच सकता है। इसके अलावा उत्तर - पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण भी मौसम को प्रभावित कर रहा है।

मध्य और पश्चिमी राज्य पर दिखेगा असर

विभाग के अनुसार, रविवार को ये सिस्टम पूर्वी जिलों पर अति मेहरबान रहेगा, लेकिन मध्यवर्ती जिलों जैसे भोपाल और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। सोमवार को निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ बारिश का प्रभाव पूर्वी हिस्सों से मध्य और पश्चिमी प्रदेश की ओर बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में भोपाल के साथ - साथ नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मालवा और निमाड़ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
30 Aug 2026 09:28 am
Published on:
30 Aug 2026 09:28 am