भोपाल

Weather forecast : एक बार फिर गिरेगा तापमान, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव का अधिक असर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में हो सकता है।

2 min read
Weather forecast
Weather forecast : एक बार फिर गिरेगा तापमान, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

भोपाल/ हिमाचल प्रदेश में बने चक्रवात के बाद वहां हुई बारिश और बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कुछ जिलों में रविवार को गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव का अधिक असर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में हो सकता है।



इन जिलों पर यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटे के दौरान रीवा, शहडोल संभाग के जिलों समेत छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला व छतरपुर में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में तेज हवा चलने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा शेष जिलों में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


जानिए मौसम का हाल

इधर, राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा, लेकिन 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम था। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी तो न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।


यहां हुई दो सेमी से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान शहडोल व जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों बारिश हुई। अनूपपुर व परसवाड़ा में 5 सेमी, बालाघाट व कटनी में 4 सेमी, पुष्पराजगढ़, मलाजखंड, डिंडौरी व सिवनी में तीन सेमी, हनुमना, जैतहरी व वारासिवनी में दो सेमी बारिश दर्ज की गई।



यहां दर्ज हुआ सबसे अधिक और कम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम, भोपाल इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 32 डिग्री सेल्सियस खरगौन, सीधी और नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रायसेन जिले में दर्ज किया गया।

Published on:
15 Mar 2020 11:26 am