भोपाल/ चीन से फैलकर भारत समेत विश्व के 117 देशों तक पहुंच चुके कोरोना वायरस को लेकर मध्य प्रदेश में पहले ही अलर्ट जारी हो चुका है। वहीं, विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) द्वारा इसे वैश्विक महामारी घोषित किये जाने के बाद शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में मध्य प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल भी 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिये गए हैं। इससे पहले क्रिकेट मैच और इसी माह के अंत में इंदौर में होने वाले आईफा अवार्ड को भी टाल दिया गया है। वहीं, संक्रमण से निपटने के लिए कई तरह की एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। एडवाइजरी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि, अब तक इस संक्रमण की पर्याप्त दवाई या वेक्सीन नहीं बना है हालही में WHO की गाइड लाइन के अनुसार, प्रदेश के स्वास्थ विभाग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखते हुए हम इस जानलेवा संक्रमण से रोकथाम कर सकते हैं।