दुल्हन की शिकायत पर एसआई गीता सिकरवार ने परिजन से दूल्हा का नंबर लेकर उसे फोन लगाकर थाने आने की बात कही। जैसे ही कुलदीप थाने पहुंचा तो दुल्हन के परिजन ने उसे बुरा भला कहना शुरु कर दिया। मामले को शांत कराते हुए एसआई ने दूल्हा से दुल्हन को छोड़ने का कारण पूछा, जिसका जवाब देते हुए कुलदीप ने कहा कि, मैने उसे नहीं उतारा, बल्कि वो खुद ही अचानकर कार रुकवाकर उससे निकलकर भाग गई। हालांकि, मामले की पड़ताल करने पर सामने आया कि, दूल्हा ही झूठ बोल रहा था। पुलिस ने दूल्हा को सख्त हिदायत दी और अपनी निगरानी में थाने से ही दूल्हन की विदाई कराई।