भोपाल

Bhopal News : अगले 2 दिन भारी पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी हवाएं ला रहीं कड़ाके की सर्दी

Bhopal Weather : साढ़े 3 डिग्री गिरा पारा, सामान्य से 4 डिग्री कम, उत्तर की सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बुधवार सुबह धुंध के आगोश में शहर
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 8:29 AM IST
उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन Phot- ChatGpt

Bhopal Weather : राजधानी में बुधवार की सुबह कुछ अलग नजारा दिखा। सड़कों पर गहरी धुंध छाई है, ठिठुरन भी बढ़ गई है। आसमान से बादलों की विदाई के साथ ही उत्तरी हवा का प्रभाव बढऩे लगा है वहीं रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। भोपाल में इस सीजन में तीसरी बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। ऐसे में इस बार नवंबर के मुकाबले दिसंबर में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

उत्तरी सर्द हवा के चलते एक बार फिर फिजा में ठंडक घुल गई है। बुधवार को सुबह से ही धुंध छाई हुई है। इससे पहले मंगलवार को सुबह विजिबिलिटी 2 हजार मीटर रही। अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट आई है, वहीं तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा।

पश्चिमी विक्षोभ से 2 से 3 डिग्री और गिरेगा तापमान:

मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि फिलहाल कोई सिस्टम नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है, इसके कारण सर्द हवा आ रही है। विक्षोभ से पहाड़ों में मौसम बदलेगा और इसके आगे बढ़ने से उत्तर आनेवाली हवाओं से प्रदेश में सर्दी और बढ़ जाएगी।

अगले चार पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। इस समय हवा का रुख उत्तरी और उत्तर पश्चिमी है। इसके कारण अगले दो दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद विशेष परिवर्तन नहीं है, वहीं दिसंबर में सर्दी और बढ़ सकती है और कड़ाके की सर्दी के आसार बन सकते हैं।

गिरवर प्रदेश में सबसे ठंडा

पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर से आ रहीं सर्द हवाओं से प्रदेश में कंपकंपी बढ़ गई है। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियश तक लुढ़क गया। शाजापुर के पास गिरवर प्रदेश में सबसे ठंडा है। यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव- डिग्री सेल्सियश
24 नवंबर 9
23 नवंबर 12.4
22 नवंबर 14.6
21 नवंबर 10.5
20 नवंबर 9
19 नवंबर 9.9

Updated on:
25 Nov 2026, 8:29 AM IST
Published on: