भोपाल

ये क्या… सीएम मोहन के गृह नगर उज्जैन से 74 हजार युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

MP News: मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने चुनाव प्रक्रिया जारी है। अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
less than 1 minute read
Aug 10, 2025
CM Mohan Yadav Political career of turncoat Congress leaders is at stake
भाजपा के क्राइटेरिया में फिट नहीं हो रहे कांग्रेस से आए नेता, अब एडजस्ट होने की चिंता (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News: मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने चुनाव प्रक्रिया जारी है। अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। खास यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंडवाड़ा से महज 3,287 युवाओं ने सदस्यता ली। सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) के गृह नगर उज्जैन से सबसे ज्यादा 74 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस जॉइन की।

सबसे कम 574 सदस्य(Congress) हरदा जिले से बने। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55 हजार युवा शामिल हुए। भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने सदस्यता ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस(Congress) के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में एक सदस्य को छह उम्मीदवारों को वोट देना था। इनमें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

चयन इंटरव्यू से

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यूथ कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया के तहत स्क्रूटनी पूरी होने के बाद प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी के परिणाम जारी किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा। पहले दिन सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले शीर्ष प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा। सितंबर तक मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस(Congress) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

संगठनात्मक प्रमुख जिलों में सदस्यता

  • उज्जैन: 74,000
  • सतना: 58,300
  • इंदौर ग्रामीण: 57,867
  • रीवा: 55,429
  • धार: 55,000
  • राजगढ़: 43,837
  • सिवनी: 41,241
  • देवास: 35,354
  • सागर: 28,076
  • रतलाम: 26,322
  • सीहोर: 25,324
  • दतिया: 22,474
  • इंदौर शहरी: 19,874
  • रायसेन: 13,462
  • दमोह: 11,760
  • डिंडोरी: 6,010
  • छिंदवाड़ा: 3,287
Updated on:
12 Aug 2025 08:13 am
Published on:
10 Aug 2025 12:49 pm